ब्रेकिंग
IRCTC Tour: रांची के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! भारत गौरव ट्रेन से करें 6 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा,... Nalanda Temple Stampede: बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौ... IPL 2026: रवींद्र जडेजा का इमोशनल पल, लाइव मैच में रोने के बाद 'पुराने प्यार' को किया किस। Honey Singh Concert: हनी सिंह के कॉन्सर्ट में सुरक्षा के साथ खिलवाड़! चेतावनी के बाद भी तोड़े एयरपोर... Financial Deadline: 31 मार्च तक निपटा लें ये 6 जरूरी काम, वरना कटेगी जेब और भरना होगा भारी जुर्माना New IT Rules 2026: बदल जाएंगे डिजिटल नियम, केंद्र सरकार के आदेश को मानना अब सोशल मीडिया के लिए होगा ... Hanuman Ji Puja Rules for Women: महिलाएं हनुमान जी की पूजा करते समय न करें ये गलतियां, जानें सही निय... पुराना मटका भी देगा फ्रिज जैसा ठंडा पानी, बस अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स। Baisakhi 2026: बैसाखी पर पाकिस्तान जाएंगे 3000 भारतीय सिख श्रद्धालु, ननकाना साहिब और लाहौर के करेंगे... Puducherry Election: पुडुचेरी में INDIA गठबंधन की बढ़ी टेंशन, 'फ्रेंडली फाइट' से बिखर सकता है खेल!

बिहार में भी गोमांस पर लगना चाहिए प्रतिबंध, नीतीश कुमार की पार्टी के सांसद की मांग

असम के बाद अब बिहार में गोमांस पर बैन लगाने की मांग उठी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी JDU के सांसद दिलेश्वर कामैत ने बिहार में बीफ बैन होना चाहिए. असम सरकार ने ठीक निर्णय लिया है. दिलेश्वर कामैत लोकसभा में जेडीयू संसदीय दल के नेता हैं.

इससे पहले बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने भी बीफ को लेकर बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि सारे फसाद की जड़ नेहरू हैं. नेहरू अगर भारत में गौ हत्या पर प्रतिबंध लगा दिए होते आज यह दशा नहीं होती.

असम में हुआ बैन

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने घोषणा की कि राज्य सरकार ने रेस्तरां, होटल एवं सार्वजनिक स्थलों पर गोमांस परोसे जाने और खाने पर रोक लगाने का फैसला किया है. राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस संबंध में मौजूदा कानून में संशोधन कर नए प्रावधानों को शामिल करने का निर्णय लिया गया.

उन्होंने कहा कि गोमांस सेवन पर मौजूदा कानून सख्त है, लेकिन रेस्तरां, होटल और धार्मिक या सामाजिक समारोहों में गोमांस खाने पर अभी तक कोई प्रतिबंध नहीं है. मुख्यमंत्री ने कहा, अब हमने असम में सार्वजनिक स्थानों पर भी गोमांस सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए कानून को और सख्त बनाने का फैसला किया है.

असम में गोमांस का सेवन अवैध नहीं है, लेकिन असम मवेशी संरक्षण अधिनियम 2021 उन क्षेत्रों में पशु वध और गोमांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाता है जहां हिंदू, जैन और सिख बहुसंख्यक हैं और मंदिर के पांच किलोमीटर के दायरे में हैं. यह प्रतिबंध अब पूरे राज्य में होटल, रेस्तरां और सार्वजनिक स्थानों पर लगाया गया है.

विपक्ष और बीजेपी आमने-सामने

विपक्ष असम सरकार के फैसला का विरोध कर रहा है. शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा कि आरएसएस के प्रमुख नेताओं ने भी पहले बोला है कि खान-पान निजी मामला है. गोवा में बीफ बैन क्यों नहीं है. नॉर्थ ईस्ट में क्यों नहीं है.

विपक्ष के हमले का जवाब बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दिया है. उन्होंने ‘वोट बैंक की राजनीति’ के लिए इस प्रतिबंध का विरोध करने के लिए कई कांग्रेस नेताओं पर सवाल उठाए हैं. शहजाद पूनावाला ने असम में हिंदुओं की परवाह न करने के लिए कांग्रेस पर हमला किया है.