ब्रेकिंग
Amit Shah on Naxalism in Lok Sabha: नक्सलियों के लिए विपक्ष को दर्द क्यों? लोकसभा में अमित शाह की हु... 'पीएम मोदी ही खत्म करा सकते हैं युद्ध'; उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री की तारीफ कर की सीजफायर की अपील बंगाल चुनाव 2026: नए गठबंधन से बदलेगा वोट बैंक का खेल? जानें किसके साथ जाएंगे अल्पसंख्यक? दिल्ली की गौशालाओं के लिए ₹20 करोड़ से ज्यादा का फंड जारी; अब गायों के संरक्षण को मिलेगी नई ताकत Turkey Entry in Iran-Israel War: ईरान-इजराइल जंग में हो सकती है तुर्किये की एंट्री; इजराइल के 'ग्रेट... गैंगस्टरवाद के खिलाफ मान सरकार की मुहिम को मिल रहा है लोगों का भारी समर्थन: बलतेज पन्नू शानदार चार साल, भगवंत मान दे नाल: आप ने भगवंत मान सरकार की उपलब्धियों को पंजाब के हर घर तक पहुंचाया Census 2027 India Update: जनगणना 2027 की तैयारी अंतिम दौर में; 1 अप्रैल से शुरू होगा पहला चरण, जाति ... पश्चिम बंगाल में कांग्रेस उम्मीदवार का नाम SIR लिस्ट से गायब; कलकत्ता हाई कोर्ट ने कहा- अब सीधे सुप्... LPG Crisis in India Update: संकट के बीच भारत पहुंच रहे LPG के दो विशाल जहाज; लदा है 94,000 टन गैस, म...

UP के घूसखोर अधिकारी! बिजली कनेक्शन के लिए मांगे 60 हजार, 10 हजार लिया एडवांस… फिर ऐसे पकड़ा गया

उत्तर प्रदेश के एटा में एंटी करप्शन टीम ने विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर को 30 हजार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी जेई ने बिजली के कनेक्शन करने के लिए उपभोक्ता से 60 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी. पीड़ित उपभोक्ता ने रिश्वत के 10 हजार रुपये पहले दे दिए थे. बाद में उसने 30 हजार रुपये दिए. जेई की रिश्वत मांगे जाने की शिकायत उसने अलीगढ़ एंटी करप्शन टीम को मिली. छापे के दौरान टीम को जेई के आवास से रिश्वत की रकम भी बरामद हुई है.

मामला एटा जिले की अलीगंज थाना क्षेत्र का है. अलीगंज उपखंड विद्युत विभाग में अर्जुन सिंह जेई के पद पर तैनात हैं. उसके खिलाफ अलीगढ़ एंटी करप्शन टीम को रिश्वत मांगे जाने की शिकायत मिली थी. एंटी करप्शन टीम के प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि जूनियर इंजीनियर को 30 हजार रुपये के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी जेई मथुरा जिले के थाना माटी क्षेत्र के गांव नवीपुर का रहने वाला है.

बिजली कनेक्शन के लिए मांगी 60 हजार की रिश्वत

एंटी करप्शन टीम ने आरोपी जेई के खिलाफ अलीगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है. टीम प्रभारी देवेंद्र कुमार के मुताबिक, अलीगंज थाना क्षेत्र के मौहल्ला काजी निवासी आबिद अली ने विद्युत विभाग को 5 किलो वाट के बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन दिया था. उसने जेई अर्जुन से कनेक्शन के लिए कहा टघा. आरोप है कि जेई ने उससे कनेक्शन के लिए 60 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी. आबिद ने 10 हजार रुपये इसके लिए पहले ही दे दिए थे. उसके बाद उसे अगली रकम देनी थी.

रिश्वत लेते पकड़ा जेई

पीड़ित आबिद ने इसकी शिकायत अलीगढ़ एंटी करप्शन टीम से की थी. देवेंद्र कुमार ने बताया कि आबिद द्वारा आरोपी जेई को रिश्वत के 30 हजार रुपये और देने थे. इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम को पहले ही दी जा चुकी थी. जब आबिद ने 30 हजार रुपये जेई को दिए तब एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया. टीम आरोपी को थाने ले गई. मंगलवार की देर रात आरोपी जेई के खिलाफ अलीगंज थाने में शिकायत दी गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. एंटी करप्शन की टीम आरोपी जेई को मेरठ ले गई.