ब्रेकिंग
Amit Shah on Naxalism in Lok Sabha: नक्सलियों के लिए विपक्ष को दर्द क्यों? लोकसभा में अमित शाह की हु... 'पीएम मोदी ही खत्म करा सकते हैं युद्ध'; उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री की तारीफ कर की सीजफायर की अपील बंगाल चुनाव 2026: नए गठबंधन से बदलेगा वोट बैंक का खेल? जानें किसके साथ जाएंगे अल्पसंख्यक? दिल्ली की गौशालाओं के लिए ₹20 करोड़ से ज्यादा का फंड जारी; अब गायों के संरक्षण को मिलेगी नई ताकत Turkey Entry in Iran-Israel War: ईरान-इजराइल जंग में हो सकती है तुर्किये की एंट्री; इजराइल के 'ग्रेट... गैंगस्टरवाद के खिलाफ मान सरकार की मुहिम को मिल रहा है लोगों का भारी समर्थन: बलतेज पन्नू शानदार चार साल, भगवंत मान दे नाल: आप ने भगवंत मान सरकार की उपलब्धियों को पंजाब के हर घर तक पहुंचाया Census 2027 India Update: जनगणना 2027 की तैयारी अंतिम दौर में; 1 अप्रैल से शुरू होगा पहला चरण, जाति ... पश्चिम बंगाल में कांग्रेस उम्मीदवार का नाम SIR लिस्ट से गायब; कलकत्ता हाई कोर्ट ने कहा- अब सीधे सुप्... LPG Crisis in India Update: संकट के बीच भारत पहुंच रहे LPG के दो विशाल जहाज; लदा है 94,000 टन गैस, म...

करीना कपूर को फूटी आंख नहीं पसंद आई ये एक्ट्रेस, छोटी सी बात पर बेबो ने सरेआम जड़ दिया था थप्पड़

फिल्मी दुनिया में एक-दूसरे की तारीफ करना या आलोचना करना आम बात है, लेकिन जब ये आलोचना कैट फाइट में बदलकर सबके सामने आ जाए तो सेलेब्स को जवाब देना भारी पड़ जाता है. बॉलीवुड में कई बार एक्ट्रेसेस के बीच कैट फाइट देखने को मिली है. कभी किसी रोल के लिए तो कभी हीरो के लिए. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी कैट फाइट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें एक एक्ट्रेस ने अपनी को-एक्ट्रेस को सेट पर सरेआम थप्पड़ मार दिया था.

साल 2001 की बात है जब अक्षय कुमार, बिपाशा बसु और करीना कपूर की फिल्म अजनबी आई थी. इस फिल्म में बॉबी देओल भी लीड रोल में थे. अजनबी में बिपाशा बसु और अक्षय कुमार के कुछ इंटीमेट सीन थे, जिसकी चर्चा उस वक्त जोरों पर थी. सबकी जुबां पर सिर्फ बिपाशा का ही नाम था, जबकि फिल्म में करीना भी थीं. कहा जाता है कि इस बात से कहीं न कहीं करीना को असुरक्षा महसूस होने लगी.

करीना ने बिपाशा को कहा काली बिल्ली

करीना और बिपाशा को लेकर कहा तो ये भी जाता है कि उनके बीच की लड़ाई डिजाइनर विक्रम फड़नीस की वजह से हुई. दरअसल विक्रम ने फिल्म में बिना करीना से सलाह लिए बिपाशा की ड्रेस डिजाइन कर दी थी. कहते हैं कि करीना इसी वजह से नाराज थीं. इसी बात को लेकर सेट पर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया और करीना ने गुस्से में बिपाशा को सबके सामने तमाचा मार दिया और उनको काली बिल्ली भी कहा. उस दौरान ये मामला खूब चर्चा में था.

बिपाशा ने करीना के साथ काम न करने की खाई कसम

इसके बाद साल 2001 में बिपाशा ने फिल्मफेयर को एक इंटरव्यू दिया. जिसमें उन्होंने इस मुद्दे पर बात की. बिपाशा ने कहा था कि करीना ने इस बात का तिल का ताड़ बना दिया है. उन्होंने बेबो की इस हरकत को बचकाना बताया और कहा कि वो भविष्य में कभी भी करीना के साथ काम नहीं करेंगी. वहीं करीना का कहना था कि बिपाशा को जो भी फेम मिला है, वह सेट पर हुई इस लड़ाई की वजह से मिला है.