ब्रेकिंग
Punjab Weather and Health Advisory: पंजाब में मौसम का मिजाज बदला; डॉक्टरों ने जारी की 'हेल्थ एडवाइजर... Haryana New Toll Rates 1 April 2026: हरियाणा में कल से महंगा होगा सफर; टोल टैक्स में 5% तक की बढ़ोतर... Nuh Expressway Accident News: नूंह एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा; पंक्चर खड़ी कार में दूसरी कार ने ... Social Media Blackmailing Case: सोशल मीडिया पर किशोरी को डराकर ऐंठा 6 तोला सोना; पुलिस ने 2 नाबालिग ... मुख्यमंत्री सैनी ने गोहाना को दी करोड़ों की सौगात; स्पोर्ट्स, हेल्थ और एजुकेशन सेक्टर के लिए बड़े एल... फरीदाबाद नगर निगम का एक्शन: सफाई दरोगा अब ई-स्कूटी से करेंगे निगरानी, प्रदूषण मुक्त होगी व्यवस्था चरखी दादरी में सरसों की सरकारी खरीद सुस्त; खुले बाजार में मिल रहे ऊंचे दाम, मंडियां हुईं सुनसान हिमाचल एंट्री टैक्स के विरोध में बरोटीवाला बॉर्डर पर भारी प्रदर्शन; हरियाणा के वाहन चालकों ने खोला म... हिसार में 'हर घर एक पौधा' अभियान से छाई हरियाली; युवाओं की इस पहल ने बदली शहर की सूरत Haryana Gaurav Award 2026: भिवानी में 'हरियाणा गौरव अवॉर्ड' का भव्य आयोजन; शिक्षा, खेल और समाज सेवा ...

उत्तर प्रदेश: संभल हिंसा का पाकिस्तान कनेक्शन! मिले कारतूस, NIA कर सकती है जांच

उत्तर प्रदेश के संभल में हैरान करने वाला खुलासा सामने आया है. संभल हिंसा में घटना स्थल से पाकिस्तानी कारतूस मिला है. यहां से पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री (POF) की गोलियां बरामद की गई हैं. इस मामले गंभीरता और पाकिस्तानी कनेक्शन होने की संभावना को देखते हुए एसपी ने कहा है कि NIA की तरफ से इसकी जांच की जा सकती है. संभल में जांच के दौरान हिंसा ग्रस्त इलाकों में नाली और सड़क किनारे POF लिखे हुए कारतूस मिले.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हिंसा के दौरान ये कारतूस पुलिस पर चलाए गए थे. पुलिस ने हिंसा में यहां से तमंचे और करीब 50 कारतूस अभी तक बरामद किए हैं. जांच में पुलिस ने मौके से विदेशी हथियार के खोखे भी बरामद किए हैं. खोके में मेड इन यूएसए लिखा हुआ पाया गया है. पुलिस इस मामले में अब जांच करेगी कि क्या फायरिंग के समय दंगाइयों ने विदेशी हथियारों का इस्तेमाल किया था, उन्हें ये हथियार कहां से मिले? इसका सोर्स क्या था? संभल तक ये खोके और हथियार कैसे पहुंचे?

पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

संभल में हिंसा के 10 दिन बाद भी पुलिस ने सर्च अभियान चलाया. पुलिस को यहां से 3 बुलेट सेल मिले. मस्जिद के सामने वाली सड़क के पास तीनों ही नाली से पाए गए हैं. ऐसे में कई सवाल उठ रहे हैं कि क्या इन्हें जानबूझकर नाली में फेंक दिया गया है या फिर हिंसा के दौरान ये गलती से गिर गए? क्या दंगाइयों ने सबूत मिटाने के लिए नालियों में डाला गया? पुलिस कई पहलुओं के जरिए इस पर जांच कर रही है.

संभल मामले में फिलहाल, न्यायिक जांच चल रही है. इसके लिए तीन सदस्यी टीम का गठन किया गया है. जांच की प्रक्रिया में मजिस्ट्रेट के सामने हुए 10 पुलिस कर्मियों के बयान हुए हैं, इनमें वहां के सीओ भी शामिल हैं. राज्यपाल की तरफ से न्यायिक जांच के लिए टीम बनाई गई है. मामले में जिला प्रशासन ने भी जांच के आदेश दिए हुए हैं जो मजिस्ट्रेट कर रहे हैं. एक जांच राज्य सरकार की तरफ से बनाई गई जुडिशल कमीशन को दी गयी है. न्यायिक जांच की टीम में पूर्व आईपीएस, पूर्व आईएस और अध्यक्ष के तौर पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज शामिल हैं.