ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

हाईवे पर मची अंडों की लूट… DCM से टकराया ट्रक, बिखर पड़े अंडे तो लोग लूटने लगे-Video

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में हाईवे पर अंडों से भरे ट्रक की डीसीएम से टकराने से भीषण हादसा हो गया. वहीं दुर्घटना के बाद ट्रक में भरे अंडों की लूट करते लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में घटनास्थल पर मौजूद लोगों की संवेदनहीनता को साफ देखा जा सकता है. दुर्घटना में ट्रक चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

हरदोई जिले के पिहानी कोतवाली क्षेत्र के पासगवां पुल स्थित हाईवे पर ट्रक और डीसीएम आपस में भिड़ गए. ट्रक अंडों से भरा हुआ था. वहीं ट्रक और डीसीएम के टकराने के बाद मौके पर मौजूद लोग दुर्घटना में घायलों की मदद करने के बजाय ट्रक से अंडे लूटते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पिहानी पुलिस ने गंभीर रूप से घायल ट्रक ड्राइवर और क्लीनर को अस्पताल में भर्ती कराया और वीडियो के आधार पर अंडा लूटने वाले लोगों की पहचान करने में जुट गई है. पुलिस इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की बात कह रही है.

घायलों की मदद करने की बजाय लूटे अंडे

जानकारी के मुताबिक ये हादसा हाईवे पर ट्रक को ओवरटेक करते समय तेज रफ्तार डीसीएम के पिछले हिस्से से ट्रक टकरा गया. ट्रक में अंडे भरे हुए थे. वहीं इस दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के समय ट्रक में भरे अंडे सड़क पर बिखर गए. इस दुर्घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने घायलों की मदद करने की बजाए अंडे लूटने शुरू कर दिए. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो से पुलिस कर रही पहचान

हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड सिंह ने कहा कि पिहानी कोतवाली क्षेत्र के जहानीखेड़ा चौकी क्षेत्र से निकलने वाले हाईवे पर ट्रक और डीसीएम ओवरटेक करते समय दुर्घटना हो गए. इस दुर्घटना में ट्रक का ड्राइवर और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं ट्रक में अंडे भरे हुए थे जो दुर्घटना के समय कैरेट समेत जमीन पर बिखर गए जिन्हें आसपास के लोग उठाकर ले गए. पुलिस वीडियो के जरिए लोगों की पहचान कर रही है.