ब्रेकिंग
MP Beer Crisis: मध्य प्रदेश में बीयर का गहराया संकट, आबकारी विभाग ने एक्सपोर्ट पर लगाई रोक; जानें क्... Lightning Alert: महुआ के पेड़ के नीचे गिरी बिजली, भाई-बहन की दर्दनाक मौत; जंगल में मची चीख-पुकार अनूपपुर हादसा: 'जिस मलबे को मैं हटा रहा था, उसी में मेरे अपने दबे थे'; जेसीबी चालक की कहानी सुनकर भर... उज्जैन से खुलेगा अंतरिक्ष का रहस्य! डोंगला वेधशाला पहुंचे देश-विदेश के वैज्ञानिक, सीएम मोहन यादव भी ... Sagar Weather Update: सागर में बेमौसम बारिश और ओलों का तांडव, खेतों में बिछी फसलें; दाने-दाने को मोह... Sagar Weather Update: सागर में बेमौसम बारिश और ओलों का तांडव, खेतों में बिछी फसलें; दाने-दाने को मोह... 'माताजी इतना सोना क्यों पहना है...': बातों के जाल में फंसाकर बुजुर्ग महिला से लाखों के गहने ठगे, बदम... Domestic Violence: घरेलू विवाद में हैवान बना पति, पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग; हालत नाजुक PM Modi on Easter 2026: ईस्टर पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'यीशु मसीह के विचार सामाजिक एकता क... Sarai Kale Khan 2.0: सराय काले खां बनेगा दिल्ली का 'मॉल वाला' बस टर्मिनल, फ्लैट्स और टू-स्टोरी हब का...

खजुराहो से रीवा और भोपाल की हवाई सेवा आज से शुरू, शेड्यूल जारी

छतरपुर : विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो आने-जाने के लिए भोपाल और रीवा के लोगों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब हवाई सेवा देने वाली फ्लाई बिग कंपनी खजुराहो से उड़ान यहां के लिए शुरू करने जा रही है। 19 सीटर विमान की सेवा कंपनी 25 नवंबर आज से शुरू करेगी। सप्ताह में चार दिन लोगों को हवाई सेवा मिल सकेगी। कंपनी ने शेड्यूल जारी कर दिया है। नई हवाई सेवा शुरू होने के साथ ही खजुराहो एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी अब दिल्ली, बनारस के अलावा भोपाल और रीवा से भी हो गई है। इंडिगो की दो उड़ान सेवाएं दिल्ली और बनारस के लिए पहले से मिल रही हैं।

दिल्ली, बनारस के लिए चल रही सेवाएं

अब फ्लाई बिग कंपनी की उड़ान शुरू होने से दिल्ली बनारस सहित मध्य प्रदेश के पर्यटकों को भी खजुराहो आने जाने की सुविधा मिल सकेगी। खजुराहो एयरपोर्ट के डायरेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि इस सेवा के शुरू होने से खजुराहो एयरपोर्ट से रीवा और भोपाल की कनेक्टिवटी भी हो गई है।

25 नवंबर को यह रहेगा शेड्यूल
एफएलजी-516- रीवा से खजुराहो- 10:50- 11:45
एफएलजी – 517 खजुराहो से रीवा 12:15 -13:10
एफएलजी -515 रीवा से भोपाल 13:40 -15:45
26 नवंबर से यह रहेगा शेडयूल
एफएलजी-514 भोपाल से रीवा 08:15- 10:05
एफएलजी – 516 रीवा से खजुराहो 10:30 -11:25
एफएलजी -517 खजुराहो से रीवा 11:50- 12:45
एफएलजी -515 रीवा भोपाल 13:10- 15:15