ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

फडणवीस CM, शिंदे-पवार डिप्टी सीएम… क्या सेट हो गया महाराष्ट्र सरकार का फॉर्मूला?

महाराष्ट्र में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर सस्पेंस बरकरार है. महायुति के घटक दलों की बैठकों का दौर जारी है. इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि महाराष्ट्र में एक मुख्यमंत्री, दो डिप्टी सीएम का फॉर्मूला फिर से दोहराया जा सकता है. वहीं, कहा जा रहा है कि बीजेपी के दिग्गज नेता देवेंद्र फडणवीस का मुख्यमंत्री बनना तय है, लेकिन अभी तक आधिकारिक रूप से तस्वीर सामने नहीं आई है.

सूत्रों के मुताबिक, महायुति में अजित गुट को फडणवीस के सीएम बनाए जाने पर कोई एतराज नहीं है. फडणवीस सीएम बने तो एकनाथ शिंदे और अजित पवार उपमुख्यमंत्री बन सकते हैं, यानी एक सीएम और दो डिप्टी सीए. गठबंधन पुराने फॉर्मूले को ही लागू कर सकता है. शिंदे को डिप्टी सीएम और शहरी विकास मंत्री जैसे भारी भरकम विभाग दिए जा सकते हैं. साथ ही उनके पार्टी के कोटे से 10 या 12 मंत्री बनाए जा सकते हैं.

बीजेपी कोटे से बन सकते हैं 22 मंत्री

वहीं, अजित पवार को डिप्टी सीएम के साथ वित्त विभाग मिल सकता है. साथ ही उनके पार्टी के खाते में भी करीब 10 मंत्रिपद आ सकते हैं. इसके अलावा बीजेपी कोटे से 20 या 22 मंत्री बनाए जा सकते हैं. हालांकि शिंदे की शिवसेना चाहती है कि लाडली बहन योजना सीएम शिंदे ने लाई और ढाई वर्ष अच्छा काम किया इसलिए शुरू में उन्हें फिर सीएम पद का मौका मिले. अब जब एकनाथ शिंदे और अजित पवार अपने-अपने पार्टी के नेता चुने गए हैं, तो इसके बाद बीजेपी टॉप नेतृत्व के साथ महाराष्ट्र के तीनों नेताओ की बैठक होगी और सीएम के नाम पर मुहर लगाई जाएगी, जहां फडणवीस प्रबल दावेदार हैं.