ब्रेकिंग
चरखी दादरी में सरसों की सरकारी खरीद सुस्त; खुले बाजार में मिल रहे ऊंचे दाम, मंडियां हुईं सुनसान हिमाचल एंट्री टैक्स के विरोध में बरोटीवाला बॉर्डर पर भारी प्रदर्शन; हरियाणा के वाहन चालकों ने खोला म... हिसार में 'हर घर एक पौधा' अभियान से छाई हरियाली; युवाओं की इस पहल ने बदली शहर की सूरत Haryana Gaurav Award 2026: भिवानी में 'हरियाणा गौरव अवॉर्ड' का भव्य आयोजन; शिक्षा, खेल और समाज सेवा ... Haryana Weather Update Today: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय; हिसार, रोहतक और गुरुग्राम समेत कई ... लातेहार में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप मार्च क्लोजिंग पर कोषागारों में बढ़ी हलचल; देर रात तक खुलेंगे ट्रेजरी ऑफिस, रात 10 बजे तक होगा भुगता... Dumka Road Accident Update: दुमका में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत; स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन पर प... कानूनी ज्ञान देने के बहाने लॉ छात्रा का यौन शोषण; हजारीबाग (या संबंधित शहर) का अधिवक्ता जोएल गिरफ्ता... हजारीबाग नाबालिग दुष्कर्म और नृशंस हत्या मामले में हाईकोर्ट सख्त; गृह सचिव और डीजीपी को जारी किया नो...

पत्थर तो चलेंगे… संभल बवाल पर बोले रामगोपाल यादव, अखिलेश ने कहा- सरकार ने जानबूझकर कराया

उत्तर प्रदेश के संभल जिले की शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद अब राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो चुकी है. पुलिस और सर्वे टीम पर हुए पथराव पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा ये सरकार की सोची समझी साजिश है. तो वहीं सपा सांसद रामगोपाल यादव ने पत्थरबाजी को जायज ठहराते हुए कहा कि पुलिस ऐसे कार्रवाई करेगी तो पत्थबाजी तो होगी. अगर इस तरह बूथ लूटा जाएगा तब आगे चलकर लोग क्या करेंगे.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि संभल में जानबूझकर हिंसा कराई गई है, जानबूझ कर संभल में सर्व टीम को भेजा गया. संभल की घटना को सरकार ने करवाया है, पूरी घटना मुद्दे को भटकाने के लिए हुई है. पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा संभल में जानबूझकर ये कराया गया है ताकि चुनाव की बेईमानी पर चर्चा ना हो सके.