ब्रेकिंग
Under-20 National Wrestling: भिलाई में राष्ट्रीय कुश्ती स्पर्धा का आगाज, 'विश्व कुश्ती में दिखेगा भा... Crime News: न्यायिक मजिस्ट्रेट को सपरिवार जान से मारने की धमकी, खुद को नक्सली बताकर मांगी 3 करोड़ की... Sadar Bazar News: सदर बाजार में चलेगा बुलडोजर! पुराने नक्शे के आधार पर अतिक्रमण हटाने की तैयारी, प्र... Balod News: बालोद में 'दूध गंगा' की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट सील, मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट में गंदगी देख... Durg News: भीषण गर्मी में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक जवानों के बीच पहुंचे SSP, गमछा और वॉटर बॉटल गिफ्ट कर... Surguja Crime News: सरगुजा में महिला से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी गिरफ्तार, चिरमिरी में पुलिस ने घे... Crime News: घर का लाड़ला ही निकला चोर! मां-बहन के जेवर चुराकर खुद ही पुलिस के पास पहुंच गया शिकायत द... Sidhi News: सीधी में सांसद जी के सामने फूटा महिला का गुस्सा, भरे मंच से पूछा- बिजली और सड़क का क्या ... Ratlam School News: अब सरकारी स्कूलों में नहीं होगी बर्थडे और फेयरवेल पार्टी, रतलाम DEO ने जारी किया... Jiwaji University Scam: जीवाजी यूनिवर्सिटी का कारनामा! बिना परीक्षा और अटेंडेंस के व्यापम के बर्खास्...

सिवनी में तेज रफ्तार एंबुलेंस की 2 बाइक से भयंकर टक्कर, तीन की मौत, दो घायल

सिवनी: छिंदवाड़ा-सिवनी राष्ट्रीय राजमार्ग 347 में शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे भीषण सड़क दुघर्टना में तीन लोगों की मौत हो गई। सिवनी शहर से महज दो किलोमीटर दूर बम्होड़ी गांव की पुलिया के पास हुई। यहां तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सामने से आ रही दो बाइक से टकरा गई।

भयानक हादसे में घटनास्थल पर ही दो व्यक्तियों की मौत हो गई। तीन घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, यहां घायल एक अन्य व्यक्ति ने दमतोड़ दिया। जबकि दो अन्य घायलों का उपचार जिला अस्तपाल में चल रहा है। दोनों बाइक वाहन लखनवाड़ा से सिवनी की ओर आ रहे थे। बकि केवलारी का एंबुलेंस वाहन सिवनी से छिंदवाड़ा जा रहा था।

कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने नईदुनिया को बताया कि स्वजनों से मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही है। दो बाइक में कितने लोग सवार थे, इसकी विस्तृत जानकारी एकत्रित की जा रही है। वहीं एंबुलेंस सवार एक व्यक्ति की मौत होने की बात सामने आई है।

मृतकों की पहचान गजेंन्द्र पुत्र शिवदयाल निवासी जमुनिया थाना लखनवाड़ा तथा निहाल पुत्र दीनदयाल यादव निवासी सरेखा केवलारी के रूप में हुई है। तीसरे मृतक व घायलों के बारे जानकारी ली जा रही है।