ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

छत्तीसगढ़: सुकमा में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को किया ढेर, AK-47 सहित कई हथियार बरामद

छत्तीसगढ़ के सुकमा में शुक्रवार को जवानों और नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए हैं. भेज्जी इलाके में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ अभी जारी है. सुकमा के एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि अब तक 10 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं. साथ ही मौके से AK-47, SLR सहित अन्य हथियार बरामद हुए हैं.

बस्तर के आईजी पी. सुंदरराज ने बताया कि एक दिन पहले सूचना मिली थी कि ओडिशा के रास्ते नक्सली छत्तीसगढ़ में दाखिल हुए हैं. इसके बाद नक्सलियों की तलाश में जवान जुटे थे. इसी बीच, भेज्जी में नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की. इस मुठभेड़ में 10 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. मौके से तीन ऑटोमैटिक गन समेत कई अन्य हथियार की बरामदगी हुई है.

जंगलों से घिरा है इलाका

अधिकारी ने बताया कि इलाके में DRG & CRPF की टीम से नक्सलियों की मुठभेड़ जारी है. जिस इलाके में जवानों और नक्सलियों की मुठभेड़ हो रही है, वह जंगल से घिरा है. आसपास पहाड़ हैं. कोराजुगुड़ा, दंतेसपुरम, नागाराम और भंडारपदर गांव के पास के जंगलों में यह मुठभेड़ हुई है.