ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

विवाहिता ने कमरे में लगाई फांसी, पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट

भोपाल। शहर के छोला मंदिर थाना इलाके में रहने वाली एक विवाहित महिला ने कमरे में फांसी लगा ली। घटना मंगलवार रात की है। उसकी चार वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पति-पत्नी में आए दिन तकरार होती रहती थी। पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद मामले को विवेचना में ले लिया है।

छोला मंदिर थाना पुलिस के मुताबिक इलाके में स्थित ईको ग्रीन कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय सुरभि पत्नी देवेंद्र विश्वकर्मा गृहणी थी। उसका मायका तेंदूखेड़ा में है। सुरभि की शादी चार वर्ष पहले देवेंद्र के साथ हुई थी। उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। देवेंद्र एक निजी कॉलेज में नौकरी करता है।

मंगलवार रात को सुरभि ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। रात नौ बजे पति ने उसे काफी आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका के चलते उसने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर सुरभि फांसी पर लटकी थी। पति उसे फंदे से नीचे उतारकर पास के अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां चेक करने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस पहुंची और महिला के शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के मुताबिक मृतका के मायके वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।

युवक ने जहर खाया, मौत

उधर, नजीराबाद थाना इलाके में एक युवक ने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वह किसानी करता था। घटना के बाद से ही बेसुध रहने के कारण उसके मरणासन्न बयान भी नहीं लिए जा सके। इस वजह से खुदकुशी की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

नजीराबाद थाना प्रभारी कृष्णा ठाकुर ने बताया कि ग्राम सिंघोड़ा निवासी 32 वर्षीय प्रहलादसिंह पुत्र गोरेलाल अहिरवार किसानी करता था। 17 नवंबर को उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। स्वजन ने उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान मंगलवार दोपहर उसकी मौत हो गई।