ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

कुपोषण मुक्त झाबुआ अभियान ”मोटी आई” जैसे नवाचार से कुपोषण मुक्त MP बनेगा : मंत्री निर्मला भूरिया

भोपाल : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर की अध्यक्षता और प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया की उपस्थिति में बुधवार को मंत्रालय में विभागीय समीक्षा बैठक हुई। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता के लिए पीएचई विभाग से समन्वय कर आंगनबाड़ियों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराए जाने के हरसंभव प्रयास कराए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार सभी जिले स्तर पर होना चाहिए। सरकारी कार्यालयों, बस स्टैंड्स, स्कूलों, सार्वजनिक स्थानों पर विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार निरंतर किया जाना चाहिए। लाड़ली बहना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना आदि महत्वपूर्ण योजनाओं का प्रधानमंत्री की मंशानुरूप प्रचार प्रसार कराया जाना चाहिए।

महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने झाबुआ में शुरू किये गए “मोटी आई” कुपोषण मुक्त झाबुआ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे नवाचार से हम कुपोषण मुक्त मध्यप्रदेश बनने में सफल होंगे। उन्होंने बताया कि स्वस्थ महिला को मिटी आई का नाम दिया गया है जिसके तहत झाबुआ में ऐसे बच्चे जिनकी मां पलायन पर चली जाती है या महिला कम उम्र की होने से बच्चे के वजन को बढ़ाने में या उसे स्वस्थ रखने की समझ नहीं रखती है। ऐसी महिलाओं के कुपोषित बच्चों की ज़िम्मेदारी मोटी आई लेती है। जो पलायन पर गई मां के बच्चों का अपने बच्चे सा ध्यान रखती है और कुपोषित बच्चे की मां को स्वस्थ रहने में मदद करती है। मंत्री भूरिया ने केंद्रीय राज्यमंत्री से प्रदेश में शुरू किए गए विशेष प्रोजेक्टोस के अनुदान की स्वीकृति देने के संबंध में चर्चा की।

प्रमुख सचिव महिला बाल विकास रश्मि अरुण शमी ने जानकारी दी कि विभाग द्वारा योजनाओं की शत प्रतिशत राशि खर्च की गई है, जिस पर केंद्रीय महिला बाल विकास की संयुक्त सचिव ने सराहना भी की।

आयुक्त महिला बाल विकास सूफिया फारुकी वली ने जानकारी देते हुए बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पदों के लिए जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मिनी आंगनवाड़ियों से आंगनवाड़ी केंद्रो में ऑनलाइन भर्ती की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। उन्होंने पीएमजनमन योजना, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण वाटिका का निर्माण, शी बॉक्स, मिशन वात्सल्य अंतर्गत चाइल्ड हेल्पलाइन, महिला हेल्पलाइन, डीसीपीयू, सीडब्ल्यूसी, जेजेबीसी में पदपूर्ति, वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचा-बेटी पढ़ाओ अभियान, महिला संबंधी कानून, बाल विवाह रोकथाम आदि अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की।

बैठक में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त सचिव प्रीति राव, मप्र महिला एवं बाल विकास की उप सचिव माधवी नागेंद्र सहित समस्त संभागीय संयुक्त संचालक, महिला एवं बाल विकास, जिला कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित थे।