ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

मंदिरों और मस्जिदों में भी राष्ट्रगीत गाया जाना चाहिए : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

छतरपुर : बागेश्वर धाम सिद्ध पीठ से रामराजा सरकार की नगरी ओरछा के लिए बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा शुरू हो गई। यात्रा शुरू करने के पहले महाराज ने सुबह भगवान बागेश्वर महादेव और बालाजी की पूजा अर्चना की। आरती करने के बाद उन्होंने राष्ट्रध्वज फहराकर राष्ट्रगान गाया। इसके बाद महाराज के आह्वान पर हजारों लोगों ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत करीब 11 उनकी पैदल यात्रा शुरू हो गई।

बागेश्वर धाम से पैदल यात्रा शुरू करने के दौरान पीठाधीश्वर महाराज ने लोगों से कहा कि वह शालीनता के साथ पदयात्रा में चलें। एक दूसरे का ख्याल रखें। यह एकता यात्रा सभी सनातनियों को जोड़ने के लिए शुरू की गई है।

उन्होंने कहा कि जब तक सभी सनातनियों को एक माला में नहीं पिलाया जा रहा तब तक उनकी कोशिश जारी रहेगी अखंड भारत हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए उन्होंने सभी सनातनी प्रेमियों का सहयोग मांगा। महाराज ने कहा कि मंदिरों और मस्जिदों में भी राष्ट्रगीत गाया जाना चाहिए ताकि यह पता चल सके कि इस मातृभूमि से किसे प्रेम है और कौन नफरत करता है।