ब्रेकिंग
Bhopal Weather Update: अप्रैल में तपती थी भोपाल की धरती, इस बार क्यों है राहत? देखें पिछले 10 साल का... High Court Decision: घर में नमाज पढ़ने पर पुलिस का चालान रद्द, हाई कोर्ट ने दिया पुलिस को बड़ा निर्द... Ramayan Teaser Out: रणबीर कपूर के 'राम' अवतार ने जीता दिल, 2 मिनट के टीज़र ने खड़े कर दिए रोंगटे! IPL 2026: क्या संजीव गोयनका को सफाई दे रहे थे ऋषभ पंत? LSG की हार के बाद वायरल वीडियो ने मचाई खलबली Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी ने मचाई तबाही; एक की मौत Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज 10 ग्राम सोने का ताजा भाव UPI Record: डिजिटल इंडिया का दम! सालभर में हुआ 300 लाख करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन, टूटा पिछला रिकॉर्... Hanuman Jayanti 2026: सुबह छूट गई पूजा? तो शाम को इस शुभ मुहूर्त में करें बजरंगबली की आराधना Health Alert: क्या आप भी पीते हैं हद से ज़्यादा पानी? किडनी पर पड़ सकता है भारी, जानें क्या कहता है ... ‘जेल भेज दो मुझे…’, पति की हत्या कर 20 KM दूर फेंकी लाश, फिर खुद पहुंची थाने; देवर ने खोल दिया भाभी ...

अनूपपुर के चचाई में खड़े ट्रक से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल टकराई, तीन युवकों की मौत

अनूपपुर: जिला मुख्यालय से चचाई मुख्य मार्ग के मध्य परसवार गांव में बुधवार की रात सड़क हादसे हो गया। दुर्घटना में अनूपपुर निवासी तीन युवकों की जान चली गई। यह घटना खड़े ट्रक के पीछे से मोटरसाइकिल की भिड़ंत होने पर हुई है। हादसा बुधवार रात लगभग 10:30 बजे के लगभग की है।

परसवार गांव की तरफ से तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल आ रही थी

बताया गया परसवार गांव की तरफ से एक मोटरसाइकिल में सवार होकर तीन युवक अनूपपुर की तरफ आ रहे थे। मोटरसाइकिल की रफ्तार भी तेज थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही तीनों युवक की जान चली गई।

अनूपपुर के पटोरा टोला बस्ती के निवासी थे, घर में छाया है मातम

तीनों युवक अनूपपुर के पटोरा टोला बस्ती के निवासी थे जिनमें विष्णु यादव, संकेत सोधिया एवं प्रीतम शामिल रहे। विष्णु वाहन चालक था जबकि संकेत अनूपपुर के बीज भंडार दुकान का कर्मचारी था। मौत की खबर सुनकर घर में मातम सा छा गया है।

हादसे के दौरान गाड़ी के पीछे कोई इंडिकेशन भी नहीं था

  • ट्रक का नंबर एमपी 65 एच 0577 है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला।
  • स्‍थानीय लोगों ने बताया कि गाड़ी के पीछे कोई इंडिकेशन होता तो यह हादसा नहीं होता।
  • अंधेरा होने से बाइक चालक को पता नहीं चल सका कि रास्ते में कोई और गाड़ी खड़ी है।
  • यातायात विभाग की ऐसी लापरवाही यहां हमेशा बनी रहती है, ध्‍यान ही नहीं दिया जाता है।
  • सड़क की दोनों तरफ बेतरतीब तरीके से राखड़ परिवहन करने वाले वाहन खड़ा करते हैं।
  • मुख्य मार्ग के मध्य परसवार गांव में अक्सर राहगीरों को आवागमन में समस्या आती है।

हैंडपंप पर पानी भर रहे बुजुर्ग के पैर जख्मी

वहीं पड़ोसी जिला शहडोल के देवलौंद थाना क्षेत्र के बुड़वा गांव में एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन सड़क किनारे लगे हैंडपंप से टकराकर पलट गया जिसकी चपेट में आकर बुडवा गांव के ददन बैस उम्र 65 वर्ष बुरी तरह से घायल हो गए हैं। हादसे में बुजुर्ग के दोनों पैर फ्रेक्चर होने की बात कही जा रही है। घटना के बाद लोगों में गुस्सा है।

सड़क किनारे लगे हैंडपंप से टकराते हुए पलट गया

बुधवार की सुबह एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन देवलौंद थाना क्षेत्र के बुड़वा गांव में हायर सेकेंडरी स्कूल के निटक बरका तालाब के पास सड़क किनारे लगे हैंडपंप से टकराते हुए पलट गया। उस समय हैंड पंप में पानी भर रहे ददन बैस को इस वाहन की टक्कर लगी जिससे उनको गंभीर चोट आई है।

सूचना देने पर पहुंची देवलोंद पुलिस

लोगों के द्वारा सूचना देने पर देवलौंद पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो वाहन की चेकिंग की तो उसमें पुलिस आरक्षक की वर्दी मिली है। वर्दी में नेम प्लेट लगा हुआ है, जिसके अनुसार मैहर जिले के रामपुर थाने में पदस्थ आरक्षक की यह वर्दी बताई गई है।

पुलिस की वर्दी के साथ साथ शराब की कुछ बोतल भी मिली

स्थानीय लोगों के अनुसार वाहन में पुलिस की वर्दी के साथ साथ शराब की कुछ बोतल भी मिली है।इसके साथ ही एक डायरी मिली है जिसमें रेत कारोबारियों से पैसा वसूली का ब्यौरा लिखा है।