ब्रेकिंग
Crime News: मामूली विवाद में बग्घी चालक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार MP के बिजली उपभोक्ताओं की चांदी! अब 15 मई तक उठाएं विद्युत समाधान योजना का लाभ; ऊर्जा मंत्री का बड़ा... Ujjain Tepa Sammelan: अंतरराष्ट्रीय मूर्ख दिवस पर उज्जैन में जमकर उड़े ठहाके, 'टेपा सम्मेलन' में कवि... रीवा में इंसानियत शर्मसार! किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 56 लाख की ठगी, पुलिस ने हरदा से दबोचा शातिर ... MP News: मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी पर मचा घमासान, भारतीय किसान संघ ने 15 मई से आंदोलन का किया ऐलान Sidhi News: सीधी कलेक्टर ने रात में किया औचक निरीक्षण, जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं; ताबड़तोड़ आदेश ... बड़ी खबर! 22 हजार स्कूलों की 1.22 लाख सीटों पर आज निकलेगी लॉटरी, आपके बच्चे को मिलेगा फ्री एडमिशन? ग्वालियर के मरीजों की चांदी! अब फ्री जैसे दाम में होगा ऑपरेशन, सालों से धूल खा रही मशीन हुई शुरू Satna News: सतना में जवारे विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं पर लाठी-डंडों से हमला, एक की हालत गंभीर Bhopal Weather Update: अप्रैल में तपती थी भोपाल की धरती, इस बार क्यों है राहत? देखें पिछले 10 साल का...

शराब लाने से मना किया तो डॉक्टर ने ड्राइवर का सिर फोड़ा, नशे में ड्यूटी के दौरान भी कर चुका हंगामा

भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) के चिकित्सक प्रवीण ठाकुर के कहने पर शराब नहीं लाना उनके वाहन चालक के लिए मंहगा साबित हुआ। डॉक्टर ने परदा लगाने के पाइप से चालक का सिर फोड़ दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ मारपीट केस दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस ने असंज्ञेय अपराध मानते हुए इस मामले में एनसीआर काटकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली है।

डॉक्टर का वाहन चलाता है फरियादी

बैरागढ़ थाना पुलिस के मुताबिक सिग्नेचर सिटी कटारा हिल्स निवासी 25 वर्षीय रंजीत पुत्र विजय भदौरिया ने शिकायत दर्ज कराई है। उसमें बताया कि वह बैरागढ़ सिविल अस्पताल कैंपस में रहने वाले डॉ. प्रवीण ठाकुर का वाहन चलाता है। बुधवार शाम साढ़े छह बजे वह डॉ. ठाकुर और उनकी पत्नी को साकेत नगर से लेकर बैरागढ़ स्थित उनके घर पहुंचा था। उस समय डॉ. ठाकुर नशे की हालत में थे। गाड़ी से उतरने के बाद डॉ. ठाकुर ने उससे दुकान से शराब लेकर आने को बोला, तो उसने मना कर दिया।

सिर पर मारा पाइप

फरियादी ड्राइवर का आरोप है कि इंकार की बात सुन डॉक्टर आपा खो बैठे और उन्होंने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। इसी बीच डॉक्टर ने परदा टांगने के लोहे के पाइप से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। इससे उसके सिर से खून निकलने लगा। ड्राइवर रंजीत की शिकायत पर पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

ड्यूटी पर भी किया था हंगामा

बता दें कि आरोपित डॉक्टर द्वारा दूसरों से दुर्व्यवहार करने का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले वह बैरागढ़ सिविल अस्पताल में ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में हंगामा कर चुके हैं। विगत मई में डॉ. ठाकुर ने सिविल अस्पताल में एक बंदी का मेडिकल कराने पहुंचे पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी की थी।

जब इसकी शिकायत अस्पताल अधीक्षक से की गई तो डॉ. ठाकुर ने नशे की हालत में उनके साथ भी बहस की। उस घटना का वीडियो भ्इी टरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ था। उसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। अभी डॉक्टर का निलंबन समाप्त नहीं हुआ है। फिलहाल डॉक्टर के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है।