ब्रेकिंग
कुशीनगर मेले में चीख-पुकार! दुर्गा मंदिर में टूटकर गिरा झूला, 12 लोग लहूलुहान; 4 की हालत बेहद नाजुक ट्रंप vs ओबामा: क्या ईरान को दी गई 14 हजार करोड़ की रकम 'फिरौती' थी? जानें उस विवादित कैश ट्रांसफर क... ‘साहब! दोस्त की आत्मा डराती है, मुझे पकड़ लो...’ हत्या के 7 दिन बाद कातिल ने खुद किया सरेंडर बिलासपुर में खूनी तांडव: रतनपुर में घर में घुसकर तलवार से हमला! महिला की मौत, 8 लोग लहूलुहान रफ्तार का कहर! अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा जिंदगी और मौत के बी... Dhamtari Police: 'ऑपरेशन तलाश' का आगाज! 30 दिन में घर लौटेंगे गुमशुदा लोग, पुलिस का बड़ा अभियान Dhamtari News: धमतरी के 'आमदी' की बदलेगी सूरत! गौरवपथ, बैंक और लाइब्रेरी के साथ बनेगा नया विकास केंद... Road Accident News: बेकाबू ट्रक ने खाट पर सो रहे व्यक्ति को रौंदा, ड्राइवर को आई नींद की झपकी ने ली ... Family Dispute News: बहू पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप, लाचार सास और पति ने प्रशासन से मांगी इच्छामृत्य... Ramavatar Jaggi Murder Case: अमित जोगी दोषी करार! छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सियासी गलिया...

श्री गुरु नानक देव जी की नकल करने पर विवाद! वायरल वीडियो पर भड़के सिख, शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिए जांच के आदेश

शहडोल : मध्य प्रदेश के शहडोल में प्रथम पातशाह श्री गुरु नानक देव जी का रूप धारण कर सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले वायरल वीडियो पर विवाद गहराता चला जा रहा है। मामले में संज्ञान लेते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने इसकी जांच के आदेश जारी किए हैं। शिरोमणि कमेटी कार्यालय की ओर से जारी बयान में एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। वीडियो मध्य प्रदेश के शहडोल में सिंधी समुदाय के एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिख धर्म में गुरु साहिबान की नकल करना सख्त मना है और इस वीडियो से सिख भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है।

एडवोकेट धामी ने कहा कि सिंधी समुदाय श्री गुरु नानक देव जी के प्रति बहुत श्रद्धा रखता है और उनसे जुड़े दिनों को भी मनाता है, लेकिन सिख धर्म की परंपराओं और शिष्टाचार का ध्यान रखना सभी के लिए बहुत जरूरी है। किसी को भी गुरुओं की नकल करने और नैतिकता के विरुद्ध कार्य करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में धर्म प्रचार कमेटी के मध्य प्रदेश में चल रहे सिख मिशन ओजैन के प्रचारकों को जांच कर पूरी रिपोर्ट देने को कहा गया है, जो रिपोर्ट मिलने के बाद श्री अकाल तख्त साहिब को भेजी जाएगी।