ब्रेकिंग
Ranchi News: रांची में सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे राज्यपाल, बोले- 'लौह पुरुष... Dhanbad News: धनबाद की 100 साल पुरानी बस्ताकोला गौशाला पर संकट, BCCL के नोटिस से बढ़ी शिफ्टिंग की चि... Hazaribagh Minor Sacrifice Case: हजारीबाग नाबालिग बलि मामले में उबाल! JMM और AAP ने की फांसी की मांग... Koderma LPG Crisis: कोडरमा में गैस की किल्लत ने रोकी छात्रों की पढ़ाई! लॉज में रहने वाले छात्रों को ... Book Fair 2026: किताबें ज्ञान और संस्कृति का सेतु! रवींद्र नाथ महतो ने बुक फेयर को बताया विचारों का ... Education System Reality: कागजों में 'एक्सीलेंस' पर जमीन पर बदहाल! 400 बच्चों के स्कूल में 2 साल से ... Hazaribagh News: हजारीबाग में गैस एजेंसियों पर प्रशासन का छापा, गोदामों के निरीक्षण में 18 खाली सिले... Anu Murmu Traffic Police: स्टाइलिश कॉप के नाम से मशहूर हुए अनु मुर्मू, अनोखे अंदाज में संभालते हैं स... JSLPS Women Cadre Protest: महिला सशक्तिकरण के दावे फेल? 8 महीने से नहीं मिला मानदेय, धरने पर बैठीं J... Palamu Encounter Update: पलामू एनकाउंटर में विदेशी हथियारों से हुई पुलिस पर फायरिंग! जानें मुठभेड़ क...

अडानी ने 2000 करोड़ का घोटाला किया, उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए- राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गौतम अडानी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अडानी ने 2000 करोड़ का घोटाला किया और उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए. मगर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अडानी को बचा रहे हैं. राहुल ने कहा कि पीएम मोदी गौतम अडानी का सपोर्ट करते हैं. घोटाले के बावजूद उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है और न लिया जाएगा.

राहुल ने आगे कहा कि हम जानते कि उनकी गिरफ्तारी नहीं होगी क्योंकि पीएम उनके पीछे खड़े हैं. राहुल ने अडानी मामले में JPC की मांग की. हम इस मसले को संसद में उठाएंगे. राहुल ने कहा कि अमेरिकी एजेंसी ने कहा कि कहा कि अडानी ने क्राइम किया है. वहां भी उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पीएम मोदी यहां अडानी के खिलाफ कुछ नहीं कर रहे और कुछ कर भी नहीं सकते.

कांग्रेस सांसद ने कहा कि गौतम अडानी ने पूरे देश को हाईजैक कर लिया है. घोटाले के बावजूद अडानी जेल से बाहर क्यों हैं? यहां छोटे अपराधी को तुरंत जेल में डाल दिया जाता है और अडानी इतने दिन से जेल से बाहर हैं. सरकार पर अडानी का पूरा कंट्रोल है.