ब्रेकिंग
बड़ी खबर: मध्य प्रदेश में जजों के थोकबंद तबादले! हाईकोर्ट ने 250 से ज्यादा न्यायाधीशों को इधर से उधर... Indore Road Accident: खुशियां मातम में बदलीं! इंदौर में ट्रक में घुसी बारात से भरी गाड़ी, हादसे में ... Bhopal Crime: भोपाल में समझाने गए दो छात्रों को बदमाशों ने मारी गोली! शराब पार्टी का कर रहे थे विरोध Indore Factory Accident: इंदौर के कारखाने में बड़ा हादसा! ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल, 8 महिलाओं क... Shahdol Mystery: शहडोल में ट्रेलर के केबिन में फांसी पर लटका मिला ड्राइवर का शव, हत्या या खुदकुशी? उ... Kanha National Park: कान्हा में बाघों की मौत का 'खूनी' रहस्य! अब बाघिन T-122 का मिला शव, वन विभाग मे... MP Wheat Procurement 2026: मध्य प्रदेश में इस दिन से शुरू होगी गेहूं की खरीदी! नोट कर लें MSP पर फसल... खाकी के भेस में लुटेरे! 'आगे चेकिंग हो रही है' कहकर उतरवाए गहने, फिर चेन झपटकर फरार हुए नकली पुलिस व... Indore Road Accident: इंदौर में भीषण सड़क हादसा! ट्रक में घुसी बारात से भरी गाड़ी, 4 लोगों की दर्दना... बंपर पैदावार का सीक्रेट: फसल लगाने से पहले जरूर कराएं मिट्टी की जांच, जानें नमूना लेने का सबसे सही औ...

गुना में रील बनाने के चक्कर में एक युवक की चली गई जान,जानिए पूरा मामला

गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले के धरनावदा क्षेत्र में रुठियाई के निकट गोपीकृष्ण सागर बांध पर युवक अपने अन्य दोस्तों के साथ घूमने गया था। यह डेम गुना शहर से 15 किलोमीटर दूर स्थित है, जहां लोग अक्सर घूमने पिकनिक मनाने जाते रहते हैं। शाम साढ़े चार पांच बजे के दरमियान युवक दीपेश लोधा अपनी रील बनाने के मकसद से गोपीकृष्ण तालाब में ऊंचाई से कूदा। वह अपनी छलांग की मोबाईल पर रील बनवाना चाहता था। लेकिन कूदने के बाद दीपेश वापस तालाब से बाहर नहीं आया।

काफी देर तक उसके मित्र इंतज़ार करते रहे लेकिन जब वह वापस नहीं आया तो पुलिस को खबर की गई। स्थानीय लोगों ने भी अपने स्तर से उसे तलाश करने के प्रयास किये। थोड़ी देर में पुलिस बल भी पहुंच गया। थाना प्रभारी प्रभात कटारे ने एसडीआरएफ टीम को बुलवाया। टीम पहुंचने के बाद सरगर्मी से उसकी तलाश शुरू की गई। लेकिन अभी तक दीपेश का पता नहीं चला है।