ब्रेकिंग
KITG 2026 Hockey Semifinals: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: छत्तीसगढ़ की पुरुष और महिला टीम सेमीफाइनल मे... Khelo India Tribal Games 2026: बालिका फुटबॉल में असम और तमिलनाडु की बड़ी जीत; छत्तीसगढ़ समेत चार टीम... जशपुर में बड़ा हादसा: पुल से नीचे गिरी तेज रफ्तार बाइक, 2 युवकों की मौके पर मौत इंदिरा मार्केट में भीषण आग का तांडव, दो दुकानें जलकर खाक; लाखों का सामान खाक दुर्ग में 'बचपन का टिकट' कार्यक्रम की धूम; हजारों महिलाओं ने फिर से जिया अपना बचपन Kawardha SLRM Center Fire: कवर्धा के SLRM सेंटर में लगी भीषण आग; 12 घंटे बाद भी धधक रहा कचरा, बुझाने... सूरजपुर में एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से लकड़ी तस्करी; प्रशासन में मचा हड़कंप, जांच के आदेश Bilaspur Airport Night Flight: बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से नाइट फ्लाइट की सुविधा शुरू; सीएम विष्णुद... Madanwada Naxal Operation: मदनवाड़ा के जंगलों में नक्सलियों के हथियारों का जखीरा बरामद; मोहला मानपुर... Dhamtari Municipal Corporation Budget 2026: धमतरी नगर निगम का बजट पेश, विपक्ष का भारी हंगामा; विकास ...

जयमाल तोड़ स्टेज से कूदा दूल्हा, गिर गई दुल्हनिया, चलने लगे लात-घूंसे… शादी में ये क्या हुआ?

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक शादी समारोह में कुछ बारातियों मे शराब पीकर हुड़दंग मचाया. उनकी दुल्हन पक्ष के लोगों से फिर ऐसी बहसबाजी हुई कि वहां देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई. जब हंगामा हुआ तब जयमाल की रस्म हुई थी. दूल्हे ने जब घराती बारातियों को लड़ते देखा तो उसने जयमाल तोड़ फेंकी. फिर स्टेज से कूद गया. इससे पास में खड़ी दुल्हन भी गिर गई. दूल्हा फिर खुद भी लड़ाई में शामिल हो गया.

हंगामा इतना बरपा कि मामला पुलिस तक जा पहुंचा. पुलिस ने वहां आकर मामला शांत करवाने की कोशिश की. लेकिन दोनों में से कोई भी पक्ष झुकने को तैयार न हुआ. फिर बारात वहां से बिना दुल्हन ही वापस लौट गई. पुलिस ने कहा- दोनों में से किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है. कोई भी पक्ष तहरीर देता है, तो मामले में एक्शन जरूर लिया जाएगा.

मामला मोहनलालगंज के भौंदरी इलाके का है. यहां एक किसान की बेटी की शादी थी. उन्नाव के सोहावा से बारात आई थी. रविवार के दिन जैसे ही बारात दुल्हन के घर पहुंची, घरातियों ने उनका स्वागत किया. फिर बारी आई जयमाल की रस्म की. दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर चढ़े और एक दूसरे को जयमाल पहनाई. इसी बीच वहां कुछ लोगों के आपस में लड़ने की आवाज आई. फिर देखते ही देखते वहां तोड़फोड़ होने लगी.

शराब पीकर हंगामा

दुल्हन पक्ष का आरोप है कि कुछ बाराती शराब पीकर खाने को लेकर बहस बाजी और गालीगलौज कर रहे थे. फिर उन्होंने वहां तोड़फोड़ शुरू की. घरातियों ने जब उन्हें समझाने की कोशिश की तो वो लोग उनसे मारपीट करने लगे. तभी दूल्हे ने जयमाल तोड़ी और स्टेज से कूद पड़ा. इससे दुल्हन भी गिरकर घायल हो गई. दूल्हा फिर मारपीट में शामिल हो गया.

खूब बरपा हंगामा

किसी ने फिर पुलिस को इसकी सूचना दे दी. बड़े-बूढ़ों ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की. लेकिन कोई भी किसी की बात सुनने को तैयार न था. दूल्हा पक्ष का आरोप है कि दुल्हन पक्ष ने पथराव किया. उन्होंने दूल्हे की गाड़ी का शीशा तक तोड़ डाला. जैसे ही पुलिस वहां पहुंची उन्होंने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की. लेकिन बात नहीं बनी. न दूल्हा पक्ष और न दुल्हन पक्ष झुकने को तैयार था. फिर बारात बिना दुल्हन ही लौट गई. अब यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है..