ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

बिरसा मुंडा जयंती पर नेता प्रतिपक्ष के CM यादव से 13 सवाल, बोले- आदिवासियों के अधिकार कुचलकर गौरव दिवस का कोई औचित्य नहीं

भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने जनजातीय नायक बिरसा मुंडा की जयंती पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सिंघार ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे बिरसा मुंडा जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हैं। साथ ही उन्होंने आदिवासियों से संबंधित कुछ सवाल उठाते हुए राज्य की मोहन यादव सरकार से अपेक्षा की है कि वे इस पावन दिन पर आदिवासियों के हित में कार्य करने का प्रण लें। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने भी सोशल मीडिया के जरिए बिरसा मुंडा जयंती पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

1.  हमारे आदिवासी भाई-बहनों पर अत्याचार कब रुकेंगे?
2. पेसा (PESA) कानून का सही तरीके से क्रियान्वयन कब होगा?
3. जिन आदिवासियों की जमीनें अवैध रूप से कब्जाई गई हैं, उन्हें न्याय दिलाने के लिए सरकार की क्या नीति है?
4. उन्हें जमीन के पट्टे कब दिए जाएंगे?
5. आदिवासियों की सांस्कृतिक एवं अधिकारों की रक्षा के लिए सरकर ने क्या किया?
6. प्रदेश में खनन एवं विकास परियोजनाओं के नाम पर आदिवासियों का विस्थापन कब रुकेगा?
7. पिछले पांच वर्षों में कितनी आदिवासी बस्तियों को बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं दी गई हैं? 08. आदिवासी स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप को समय पर कब देगी सरकार?
9. सरकार प्रण ले कि भाजपा का कोई नेता किसी आदिवासी भाई पर लघुशंका नहीं करेगा!
10. किसी आदिवासी पर भाजपा नेता गोली नहीं चलाएगा और न अपना जोर दिखाएगा!
11. आदिवासी परियोजना के विकास का पैसा केंद्र से कब दिलवाएंगे?
12. आदिवासी क्षेत्र में जल जीवन मिशन की योजनाओं से कब नलों में पानी आएगा?
13. विश्व आदिवासी दिवस पर आपकी सरकार छुट्टी कब घोषित करेगी?
मुख्यमंत्री मेरे प्रश्नों के उत्तर दें एवं इस पावन दिन पर प्रण लें, या तो फिर आदिवासियों के अधिकारों को कुचल कर गौरव दिवस पर आयोजन का कोई औचित्य नहीं है!