ब्रेकिंग
Crime News: मामूली विवाद में बग्घी चालक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार MP के बिजली उपभोक्ताओं की चांदी! अब 15 मई तक उठाएं विद्युत समाधान योजना का लाभ; ऊर्जा मंत्री का बड़ा... Ujjain Tepa Sammelan: अंतरराष्ट्रीय मूर्ख दिवस पर उज्जैन में जमकर उड़े ठहाके, 'टेपा सम्मेलन' में कवि... रीवा में इंसानियत शर्मसार! किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 56 लाख की ठगी, पुलिस ने हरदा से दबोचा शातिर ... MP News: मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी पर मचा घमासान, भारतीय किसान संघ ने 15 मई से आंदोलन का किया ऐलान Sidhi News: सीधी कलेक्टर ने रात में किया औचक निरीक्षण, जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं; ताबड़तोड़ आदेश ... बड़ी खबर! 22 हजार स्कूलों की 1.22 लाख सीटों पर आज निकलेगी लॉटरी, आपके बच्चे को मिलेगा फ्री एडमिशन? ग्वालियर के मरीजों की चांदी! अब फ्री जैसे दाम में होगा ऑपरेशन, सालों से धूल खा रही मशीन हुई शुरू Satna News: सतना में जवारे विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं पर लाठी-डंडों से हमला, एक की हालत गंभीर Bhopal Weather Update: अप्रैल में तपती थी भोपाल की धरती, इस बार क्यों है राहत? देखें पिछले 10 साल का...

महिला कर्मचारी की शिकायत पर डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते पर दुष्कर्म की एफआइआर दर्ज

राजगढ़/भोपाल। कलेक्ट्रेट भोपाल में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर राजेश साेरते के खिलाफ पचोर थाना पुलिस ने दुष्कर्म की एफआइआर दर्ज कर ली है। दरअसल एक सप्ताह पहले एक महिला कर्मचारी ने डिप्टी कलेक्टर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा को शिकायती आवेदन दिया था। एसपी ने मामले की जांच पचोर थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा को सौंपी थी। पुलिस ने जांच के बाद डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की है।

बता दें कि भोपाल कलेक्ट्रेट में पदस्थ राजेश सोरते शिकायत के बाद से ही गायब हो गए हैं। वह न तो कार्यालय आ रहे हैं और न ही किसी से मोबाइल पर बातचीत कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक पचोर की रहने वाली एक महिला कर्मचारी ने बीते शुक्रवार शिकायत की थी कि भोपाल कलेक्ट्रेट में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते वर्ष 2022 में पचोर तहसीलदार थे।

तब वह भी उनके विभाग में कार्यरत थी, इस दौरान वह महिला को स्वयं के लिए खाना बनाने, कपड़े धुलवाने, साफ-सफाई के लिए उनके शासकीय क्वार्टर में बुलाया करते थे। इसी बीच उन्होंने छेड़छाड़ की, विरोध किया तो नौकरी से निकालने की धमकी दी। इतना ही नहीं डरा धमकाकर शारीरिक संबंंध भी बनाए थे। इसके बाद राजेश ने महिला के लिए सरकारी क्वार्टर दिलवाया था। पीड़िता की शिकायत पर एक सप्ताह की जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर एफआइआर दर्ज की गई है। पुलिस अब जल्द ही आरोपित डिप्टी कलेक्टर को गिरफ्तार करेगी।

शादी का बोलकर भरी थी मांग, रखवाया था करवा चौथ व्रत

महिला कर्मचारी ने बताया राजेश उसे तहसील कार्यालय में बुलाते थे। जब वह 19 अक्टूबर को खाना बना रही थी, तब ही शादी करने का कहकर मांग में सिंदूर भर दिया था।महिला कर्मचारी को प्रेम प्रसंग में फंसाने के बाद उससे बिना विवाह के ही दो बार करवा चौथ का व्रत भी करवाया।कामखेड़ा मंदिर ले जाकर शादी करने का वादा किया और कई बार गलत काम किया।

होटल में बनाए कई बार संबंध

महिला ने आरोप लगाए है कि डिप्टी कलेक्टर उसे भोपाल, दिल्ली सहित कई शहरों में लेकर गए। वहां होटलों, रेस्ट हाउस आदि में विवाह का आश्वासन देकर दुष्कर्म किया। जब शादी करने से मना करने पर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो मारने की धमकी दी।