ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

बंगाल टू दिल्ली… लग्जरी कार से ले जाई जा रही थी 42 करोड़ की कोकीन; थाईलैंड-भूटान से जुड़े तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में मैठी टोल प्लाजा के नजदीक एक लग्जरी कार से 42 करोड़ की कोकीन जब्त गई है. दरभंगा फोर लेन पर मैथी टोल प्लाजा के पास राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने करवाई की. बिहार में पहली बार भारी मात्रा में कोकीन जब्त की गई है. जानकारी के मुताबिक कोकीन की यह खेप पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से दिल्ली ले जाई जा रही थी.

डीआरआई को छानबीन में जानकारी मिली थी कि कोकीन की एक खेप को थाईलैंड से तस्करी करके भूटान के रास्ते सिलीगुड़ी लाया गया था, जिसके बाद डीआरआई ने घेराबंदी कर के एक किराए की कैब से किलो कोकीन जब्त की. जानकारी के मुताबिक तस्करों ने लक्जरी कार में ट्रॉली बैग के ऊपरी व निचले हिस्से में पतले परत में 4.2 किलो कोकीन को छिपाकर रखा था. तस्कर को मुजफ्फरपुर होकर गोरखपुर के रास्ते दिल्ली यह कोकीन की खेप पहुंचाना था.

पहली बार इतनी मात्रा में कोकीन हुई है जप्त

डीआरआई की टीम ने कोकीन के तस्कर महाराष्ट्र के 55 वर्षीय सेवानिवृत्त जवान शाहीन शेख को गिरफ्तार किया है. बिहार में पहली बार एक साथ 42 करोड़ की कोकीन जप्ती हुई है.मुजफ्फरपुर डीआरआई के अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि मादक पदार्थ की बड़ी खेप थाईलैंड से तस्करी करके भूटान सिलीगुड़ी के रास्ते मुजफ्फरपुर से गोरखपुर होकर दिल्ली ले जाई जा रही है. ऐसे में उन्होंने इसे पकड़ने के लिए एक विशेष टीम गठित की.डीआरआई ने गायघाट के मैठी टोल प्लाजा के समीप घेराबंदी की. इस बीच दरभंगा की ओर से लक्जरी कार आती हुई दिखाई दी.

थाईलैंड से जुड़े हैं तार

अधिकारी ने बताया कि उस कार में शख्स से जब उन्होंने पूछा तो वो बोला कि दिल्ली जा रहे हैं और उसके पास एक कपड़ों का ट्रॉली है. ऐसे में जब ट्रॉली बैग की बारीकी से तलाशी ली गयी तो बैग के ऊपरी व निचले हिस्से में पतली परत में कोकीन छिपी मिली. डीआरआई को शेख शाहीन के पास नेवी से सेवानिवृत्त होने का पहचान पत्र मिला है, जिसकी तहकीकात डीआरआई की टीम कर रही है. पुछताछ में तस्करों के अंतरास्ट्रीय सिंडिकेट से जार जुड़ने की बात सामने आई है. डीआरआई सूत्रों की मानें तो लखनऊ डीआरआई जोनल कार्यालय के अंतर्गत आने वाले बिहार, झारखंड, यूपी की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है.