ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

कानूनी पचड़े में फंसा रैपर बादशाह का नाम, इस गाने की वजह से कंपनी ने किया केस

रैपर-सिंगर बादशाह अपने नए-नए गानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. अब गानों के साथ-साथ बादशाह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहने लगे हैं. इसी बीच रैपर का नाम कानूनी पचड़े में फंसता हुआ नजर आ रहा है. एक मीडिया कंपनी ने बादशाह के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. इस कंपनी का दावा है कि बादशाह का गाना ‘बवाल’ बनाने के प्रोसेस से लेकर इसके प्रमोशन से जुड़ी सभी चीज़ें पूरी हो चुकी हैं. लेकिन बादशाह के इस गाने का बकाया अभी तक दिया नहीं है.

ऐसे में मीडिया कंपनी ने सिंगर-रैपर के खिलाफ करनाल जिला के न्यायालय में केस दर्ज करवाया है. शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने बादशाह को इसके लिए कई बार रिमाइंड भी करवाया. अंत में आकर उन्होंने ये कदम उठाया है. इसके अलावा शिकायतकर्ता का ये भी कहना है कि बादशाह ने उनसे झूठे वादे किए और पेमेंट को टालते चले गए. कंपनी के मुताबिक उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट को पूरा किया है.

फिर कानूनी पचड़े में फंसे रैपर बादशाह

इस कॉन्ट्रैक्ट में गाने के प्रोडक्शन, मार्केटिंग और प्रमोशन सब शामिल था. कंपनी ने अपनी तरफ से ये सभी चीज़ें वक्त पर पूरी की है. सारी सर्विस पूरी हो जाने के बाद भी बादशाह और उनकी टीम की तरफ से उन्हें उनका बकाया नहीं दिया गया है. बावला गाना बादशाह और अमित उचाना का है. इस गाने को यूड्यूर पर 15 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है.

ऐसा पहली बार नहीं है, जब रैपर बादशाह का नाम विवादों में घिरा है. इससे पहले वो सट्टेबाजी कंपनी एप ‘फेयरप्ले’ का प्रचार करने के लिए महाराष्ट्र पुलिस साइबर सेल के सामने पेश हो चुके हैं. हालांकि बादशाह के साथ 40 और लोगों पर आरोप था कि वो इसे बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं.