ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

रीवा: सड़क पर सचाई चिता, फिर प्रेग्नेंट महिला देने लगी सुसाइड की धमकी, वजह जान आपकी भी आंख में आ जाएंगे आंसू

मध्य प्रदेश रीवा के सेमरिया में एक शख्स की हत्या के बाद उसके परिजनों ने सड़क जाम कर दी. उन्होंने मृतक का शव सड़क पर रखकर खूब हंगामा किया. इसके साथ उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाए कि 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने हत्यारों को नहीं पकड़ा है. न्याय की मांग के साथ मंगलवार को बाजार पूरी तरह से बंद कर दिया गया. परिजनों ने सड़क पर ही चिता सजा दी.

परिजनों ने न सिर्फ हत्यारों को पकड़ने की मांग की है. बल्कि उन्होंने थाना प्रभारी को भी हटाए जाने की मांग की है. परिजनों ने सड़क पर चिता सजाकर विरोध प्रदर्शन किया. इसके साथ ही मृतक की पत्नी गर्भवती है और उन्होंने आत्मदाह करने की धमकी दी है. वह अपने पति के हत्यारों को पकड़ने की मांग कर रही हैं. ऐसे में बढ़ती तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कस्बे को छावनी में तब्दील कर दिया.

मौसी से चल रहा था जमीनी विवाद

दरअसल सेमरिया निवासी 35 साल के अजय केवट की मौसी का हनुमान सिंह नाम के शख्स से जमीनी विवाद चल रहा था. अजय केवट इस विवाद में अपनी मौसी की मदद कर रहा था और सभी काम कर रहा था. थाने और बाकी ऑफिस में आना-जाना सब कुछ अजय केवट ही देख रहा था. अजय का मौसी की मदद करना हत्यारे को नागवार गुजरा और इसी रंजिश में अजय को मौत के घाट उतार डाला. इसी जमीनी विवाद को लेकर हनुमान सिंह ने उसे कई बार धमकी दी थी.

चक्कर काटे, नहीं लिया एक्शन

परिजनों का आरोप है कि उसने ही सोमवार दोपहर को 3 बजे करीब उसके घर के पास ही अजय को चाकू मारा और बुरी तरह से घायल कर दिया, जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. परिजनों ने कहा कि उन्होंने हनुमान सिंह के धमकी देने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और उन्होंने थाने के पांच चक्कर काटे थे लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया