ब्रेकिंग
Summer Makeup Tips: गर्मियों में पसीने से नहीं खराब होगा मेकअप, लंबे समय तक टिकाए रखने के लिए अपनाएं... Dehradun Crime News: ओवरटेकिंग विवाद में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली मारकर हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौ... UP PCS 2024 Topper List: घर की जिम्मेदारियों के साथ नेहा पांचाल बनीं UPPSC टॉपर, टॉप 20 में 13 बेटिय... दूसरी बार बची जान! नागपुर एयरपोर्ट जा रहे कांग्रेस सांसद की कार का भीषण एक्सीडेंट, हालत स्थिर AIIMS Delhi Alumna Nepal Health Minister: एम्स दिल्ली की पूर्व छात्रा डॉ. निशा मेहता बनीं नेपाल की स... Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा के लिए खुले ग्रीन कार्ड के काउंटर, जानें किन वाहनों के लिए रजिस्ट... Unique Vow Fulfilled: 'पत्नी से पीछा छुड़ा दो भगवान', मन्नत पूरी होने पर पति ने की 9KM की दंडवत यात्... Bihar Politics News: राज्यसभा जाएंगे सीएम नीतीश कुमार और नितिन नवीन, बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों ... LPG Supply Crisis: गैस एजेंसी के बाहर डेरा! मच्छरदानी लगाकर सोने को मजबूर लोग, ओटीपी मिलने के बाद भी... Nainital Village Electricity: नैनीताल के इस गांव में आजादी के बाद पहली बार पहुंची बिजली, विधायक राके...

48 घंटे तक दौड़वाता रहा जुआरी … पुलिस ने खाली कराया कुएं का पानी, बड़ी कार्रवाई की तैयारी

छिंदवाड़ा। देहात थाना पुलिस को 48 घंटे से एक जुआरी गायब होकर परेशान करता रहा। उसकी तलाश में पुलिस परेशान होती रही। उसके जूते कुएं के पास मिले थे इसलिए पुलिस और उसके साथी कुएं का पानी खाली कराते रहे। कई गोताखोर भी इस कुएं में उसको ढूंढ़ने के लिए तैरते नजर आए लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही

सोमवार रात्रि 12 बजे तक पुलिस परेशान थी सुबह फिर नए रेस्क्यू की तैयारी थी लेकिन अचानक पुलिस को सूचना मिल गई कि वह जुआरी सकुशल अपने घर लौट आया, लेकिन अब पुलिस उस पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

सवा सात बजे के आसपास लापता हो गया था

टीआई गोविंद राजपूत के अनुसार नीरज साहू, सिल्लेवानी में रहने वाला युवक रविवार की शाम सवा सात बजे के आसपास लापता हो गया था। अपने साथियों के साथ वह काराबोह के पास जुआ खेल रहा था तभी किसी ने आवाज दी कि पुलिस आ रही है, तो सभी लोग वहां से भागने लगे।

उसके साथी नीरज साहू को लगातार फोन करते रहे

भागने के बाद एक घंटे बाद सभी वहां वापस आए और एक-दूसरे की जानकारी उठाई तो सिल्लेवानी निवासी 37 वर्षीय नीरज पिता नारायन साहू नामक युवक का पता नहीं चला। इसके बाद से उसके साथी नीरज को लगातार फोन करते रहे, लेकिन नीरज की जानकारी नहीं मिली ना ही वो घर पहुंचा।

पूरे दिन-रात तलाश के बाद भी गायब नीरज साहू का पता नहीं चल पाया

घर पहुंचने के बाद साथियों ने मामले की शिकायत देहात थाने में की और पुलिस के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन रविवार की आधी रात के बाद से और सोमवार को पूरे दिन-रात तलाश के बाद भी गायब नीरज साहू का पता नहीं चल पाया।

मामले की नई तरीके से जांच करने की तलाश कर रही थी

देहात पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया था, वहीं पुलिस मंगलवार से इस मामले की नई तरीके से जांच करने की तलाश कर रही थी।

पुलिस को जानकारी लगी कि नीरज अपने घर लौट आया

सुबह अचानक पुलिस को जानकारी लगी कि नीरज अपने घर लौट आया है। टीआई का कहना है कि पुलिस को परेशान करने वाले आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।