ब्रेकिंग
Iran vs USA: ईरान ने फिर दिखाया अपना दम, अमेरिका का आधुनिक F-35 फाइटर जेट गिराया; पेंटागन में हड़कंप "खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं..." पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का छलका दर्द, 'आम आदमी' को दि... LPG सिलेंडर पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं! केंद्र सरकार सख्त, राज्यों को दिया 'कंट्रोल' का आदेश UAE का 'उधार' बना पाकिस्तान के लिए आफत! दुबई ने दिया 17 अप्रैल तक का समय—"पूरा पैसा वापस करो" अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' से जुड़ा ‘विवान’ का खास कनेक्शन! सेंसर से क्लियर हुआ टीजर, जल्द मचेगा धमा... Walking Tips: लंबी उम्र चाहिए तो रोज इतने कदम चलना है जरूरी, साइंस ने बताया पैदल चलने का सही आंकड़ा Vastu Tips: क्या आपके ड्राइंग रूम का फर्नीचर रोक रहा है आपकी तरक्की? जानें सजाने का सही तरीका और दिश... प्रयागराज का नामी डॉक्टर बना 'हैवान'! इलाज के दौरान छात्रा से बैड टच और कपड़े उतरवाने का आरोप; डॉ. क... ग्लोबल टेंशन में भारत का मास्टरस्ट्रोक! इंडस्ट्रीज के लिए 2.5 लाख करोड़ का महा-पैकेज, चीन की बढ़ेगी ... IPL 2026: जीत के बाद भी अभिषेक शर्मा को लगा बड़ा झटका! खाते में आएंगे सिर्फ ₹5.62 लाख, जानें क्यों क...

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी को व भाजपा ध्‍यक्ष वीडी शर्मा श्योपुर में प्रवेश करने से रोका

 श्योपुर। कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को श्योपुर में प्रवेश करने से पुलिस ने रोक दिया। जीतू पटवारी राजस्थान के झालावाड़ से श्योपुर आ रहे थे। जब वे कुंहाजापुर बार्डर पर पहुंचे तो पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद श्योपुर की सीमा में प्रवेश से रोक दिया। इस पर कांग्रेसियों ने काफी हंगामा किया। कुंहाजापुर बार्डर पर कांग्रेसी करीब एक घंटे तक खड़े रहे और हंगामा करते रहे। दोपहर 1 बजे तक विजयपुर सीट के लिए 54.86 फीसद मतदान हो चुका था। वहीं भाजपाध्‍यक्ष वीडी शर्मा को भी श्‍योपुर सीमा पर पुलिस ने रोका है। वे शिवपुरी के रास्‍ते श्‍योपुर जा रहे थे।

विजयपुर उपचुनाव में जगह जगह दबंगों द्वारा आदिवासी व जाटव समाज के मतदाताओं को पोलिंग बूथों तक पहुंचने से रोका जा रहा है। यहां तक कि वीरपुर में जाटव व रावत समाज के लोगों के बीच में लाठी चलीं और पथराव भी हुआ। इसे लेकर आदिवासी व जाटव समाज के वोटरों ने वीरपुर में हंगामा करना शुरू कर दिया। सैकड़ों लोगों ने वीरपुर थाने का घेराव किया।

विजयपुर विधानसभा के उप चुनाव में गुलाबी सर्दी के बीच मतदान का जोश दिखा। पहले चार घंटों में 35 फीसद से ज्यादा मतदान हो चुका है। झिटपुट झड़पें भी मतदान के दौरान हुई हैं। चुनाव में 12 प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन सीधा मुकाबला भाजपा के रामनिवास रावत व कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा के बीच है। मतदान शुरू होने के एक घंटे बाद ही पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा को पकड़कर बैठा लिया, इसके दो घंटे बाद रामनिवास रावत को भी विजयपुर एसडीओपी आफिस में नजरबंद कर लिया गया।

मतदान के दौरान एक बार फायरिंग की अफवाह उड़ी, जो झूठी निकली। अंधूपुरा गांव में मतदान से रोकने पर शाक्य समाज के लोगोंं ने हंगामा कर दिया। कांग्रेस नेता श्रीपति शाक्य की रावत समाज के लोगों ने मारपीट कर दी। श्रीपति शाक्य उनकी बेटी व पुत्रबधू को बिना मतदान के लौटा दिया गया। भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत के पैतृक गांव सुनवई के पोलिंग बूथ पर महिला के साथ वोट डालने रहे युवक को सुरक्षाकर्मी ने रोक दिया, विवाद हुआ, इसके सशस्त्र सेना के जवान ने रामदास रावत नाम के युवक को थप्पड़ मार दिया, जिससे हंगामा हो गया।

दूसरी तरफ आदिवासी गांवों में फायरिंग व विवाद की घटनाओं के विरोध में मंगलवार दोपहर से श्योपुर कलेक्टोरेट में धरना देकर बैठे कांग्रेस नेता नीटू सिकरवार व अन्य बुधवार की सुबह तक नहीं हटे तो पुलिस ने सभी को गिरफ्तार लिया गया। सभी पर आचार संहिता उल्ल्लंघन कास केस भी हुआ है।

पुलिस ने पहले कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा को नजरबंद किया था। इसके बाद पुलिस ने अब भाजपा प्रत्याशी व वन मंत्री रामनिवास रावत को नजरबंद कर लिया। रामनिवास रावत काे एसडीओपी कार्यालय में रखा गया है। उल्लेखनीय है कि विजयपुर क्षेत्र में उपचुनाव के मतदान से पहले फायरिंग की घटनाएं हुई हैं। साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी के नजरबंद होने के बाद कांग्रेसियों ने भाजपा प्रत्याशी को नजरबंद करने की मांग की थी!