ब्रेकिंग
Crime News: मामूली विवाद में बग्घी चालक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार MP के बिजली उपभोक्ताओं की चांदी! अब 15 मई तक उठाएं विद्युत समाधान योजना का लाभ; ऊर्जा मंत्री का बड़ा... Ujjain Tepa Sammelan: अंतरराष्ट्रीय मूर्ख दिवस पर उज्जैन में जमकर उड़े ठहाके, 'टेपा सम्मेलन' में कवि... रीवा में इंसानियत शर्मसार! किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 56 लाख की ठगी, पुलिस ने हरदा से दबोचा शातिर ... MP News: मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी पर मचा घमासान, भारतीय किसान संघ ने 15 मई से आंदोलन का किया ऐलान Sidhi News: सीधी कलेक्टर ने रात में किया औचक निरीक्षण, जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं; ताबड़तोड़ आदेश ... बड़ी खबर! 22 हजार स्कूलों की 1.22 लाख सीटों पर आज निकलेगी लॉटरी, आपके बच्चे को मिलेगा फ्री एडमिशन? ग्वालियर के मरीजों की चांदी! अब फ्री जैसे दाम में होगा ऑपरेशन, सालों से धूल खा रही मशीन हुई शुरू Satna News: सतना में जवारे विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं पर लाठी-डंडों से हमला, एक की हालत गंभीर Bhopal Weather Update: अप्रैल में तपती थी भोपाल की धरती, इस बार क्यों है राहत? देखें पिछले 10 साल का...

गरीबों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना हमारा मिशन… PM मोदी ने दरभंगा एम्स का किया शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के दरभंगा पहुंचे, यहां उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. प्रधानमंत्री मोदी ने दरभंगा एम्स का शिलान्यास किया वहीं भागलपुर में 1260 करोड़ रुपये की लागत वाले एम्स का भी शिलान्यास किया है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में मुख्यत: पांच फोकस पर काम कर रही है. प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का मिशन गरीब से गरीब लोगों तक सेहत की अच्छी सुविधाएं पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि दरभंगा एम्स से बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र में बहुत बड़ा परिवर्तन आएगा.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना और उनके जीवन को आसान बनाना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. दरभंगा एम्स बनने से मिथिला, कोसी और तिरहुत क्षेत्र के अलावा पश्चिम बंगाल और इसके आस-पास के कई क्षेत्रों के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधा होगी. यहां तक कि पड़ोसी देश नेपाल से आने वाले मरीज भी इस अस्पताल में इलाज करा सकेंगे.

गरीबों के लिए 5 फोकस पर सरकार कर रही काम

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी सरकार देश में स्वास्थ्य को लेकर होलिस्टिक अप्रोच के साथ काम कर रही है. हमारा पहला फोकस बीमारी से बचाव पर है. दूसरा फोकस बीमारी की सही तरीके से जांच पर है, तीसरा फोकस है लोगों को मुफ्त और सस्ता इलाज मिले, उन्हें सस्ती दवाएं मिलें, चौथा फोकस है, छोटे शहरों में भी इलाज की बेहतरीन सुविधाएं पहुंचाना, देश में डॉक्टरों की कमी को दूर करना और पांचवां फोकस है, स्वास्थ्य सेवाओं में टेक्नॉलजी का विस्तार करना.