ब्रेकिंग
Shocking Incident: सूने मकान में मिला लावारिस नवजात! जन्म देने के बाद मां ने छोड़ा, अब अस्पताल में म... Mahasamund Drug Haul: महासमुंद में 281 किलो गांजा जब्त! एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स ने 5 तस्करों को क... National Highway News: नेशनल हाईवे अवैध कब्जा मुक्त! प्रशासन और पुलिस ने चलाया पीला पंजा, कई अवैध नि... Dhamtari Road Accident: धमतरी में मेटाडोर और कार की भीषण टक्कर, 1 की मौत और 6 लोग गंभीर रूप से घायल Phulo Devi Netam: 'नक्सलवाद का खात्मा जरूरी, कांग्रेस ने बहुत कुछ खोया'; सांसद फूलो देवी नेताम का बड... भाजपा युवा मोर्चा में भरतेश बंसल को प्रदेश पदाधिकारी की जिम्मेदारी Phulo Devi Netam: 'नक्सलवाद का खात्मा जरूरी, कांग्रेस ने बहुत कुछ खोया'; सांसद फूलो देवी नेताम का बड... Dhamtari Crime News: धमतरी में 82 दिन बाद मिली लापता शख्स की लाश! मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति के स... Ranchi News: रांची में सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे राज्यपाल, बोले- 'लौह पुरुष... Dhanbad News: धनबाद की 100 साल पुरानी बस्ताकोला गौशाला पर संकट, BCCL के नोटिस से बढ़ी शिफ्टिंग की चि...

भारत-पाकिस्तान के बीच के इस क्रिकेट टूर्नामेंट से क्या है सारा तेंदुलकर का कनेक्शन?

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर फिलहाल भारत-पाकिस्तान आमने-सामने है. तमाम तरह के बयान सुनने को मिल रहे हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि भारत-पाकिस्तान के बीच के एक क्रिकेट टूर्नामेंट से सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर का गहरा कनेक्शन है. आप कहेंगे भला ये कैसे? ये सवाल लाजमी है. लेकिन, हम जो कह रहे हैं वो भी हकीकत है. सचिन तेंदुलकर की बेटी और भारत-पाकिस्तान के बीच के उस टूर्नामेंट में वाकई बड़ा कनेक्शन है.

सारा तेंदुलकर का कनेक्शन सहारा कप से कैसे?

आइए आपको बता ही देते हैं कि भारत-पाकिस्तान के बीच का वो क्रिकेट टूर्नामेंट कौन सा है? और उसके साथ आखिर कैसे जुड़ा सचिन की बेटी सारा का नाम? हम बात कर रहे हैं सहारा कप की, जिसे 1997 में सचिन तेंदुलकर की ही कप्तानी में भारत ने जीता था. वो 5 वनडे की सीरीज थी, जिसमें भारत ने सचिन की अगुवाई में पाकिस्तान को 4-1 से हराया था. अब आप कहेंगे कि ऐसा हुआ उससे सारा का क्या लेना-देना? सारा का तो तब जन्म भी नहीं हुआ था.

सहारा कप की तर्ज पर सचिन ने बेटी का नाम रखा सारा

तो चलिए आपको बता देते हैं कि कनेक्शन कब और कैसे जुड़ा? हुआ ये कि कप्तान सचिन की कमान में भारत ने सितंबर 1997 में पाकिस्तान को हराकर सहारा कप जीता था. उस शानदार जीत के बाद अक्टूबर 1997 में सारा का जन्म हुआ. अब जब जन्म के बाद नामकरण की बारी आई तो सचिन तेंदुलकर ने उनका नाम अपनी कप्तानी में जीते टूर्नामेंट सहारा कप से प्रेरित होकर रख दिया. और, इसी वजह से उस टूर्नामेंट से सारा तेंदुलकर का कनेक्शन जुड़ गया.

अब नहीं होते भारत-पाकिस्तान में वैसे टूर्नामेंट

हालांकि, अब वो टूर्नामेंट क्या, भारत-पाकिस्तान के बीच कोई बाइलेटरल सीरीज भी बंद है. भारतीय टीम को पाकिस्तान का दौरा किए भी जमाना हो गया है. अभी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी हंगामा उसी को लेकर मचा है, क्योंकि भारत ने पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मेजबान देश पाकिस्तान ही है.