ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

शिवपुरी: दिवाली मनाने गांव आया था युवक, गुटखा खरीदते वक्त हुई बहस… दो युवकों ने घसीटकर चप्पल से पीटा

शिवपुरी से एक युवक के साथ घसीट-घसीट कर मारपीट करने का मामला सामने आया है, जहां करैरा विधानसभा के अमोला थाना क्षेत्र के गांव सिरसौद में एक युवक को दो लोगों ने मिलकर चप्पल से पीटा. इस मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि जिस शख्स के साथ मारपीट वीडियो में की जा रही है. वह एक आईटीबीपी का जवान है, जिसकी गुटखा खरीदते समय बहस हो गई थी.

यह वीडियो तीन नवंबर का बताया जा रहा है, जिसे गांव वालों ने सोमवार, 11 नवंबर को सोशल मीडिया पर अपलोड किया और ये वायरल हो गया. वीडियो में जिस शख्स के साथ मारपीट हो रही है. वह अमोला थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला फौजी है, जो असम गुवाहाटी में पदस्थ है. दिवाली के मौके पर वह छुट्टी लेकर गांव आया था. इसी दौरान उसकी बहस हो गई.

दुकान पर हुआ विवाद

दरअसल फौजी तीन नवंबर को करेैरा से गांव लौट रहा था. सिरसौद बस स्टैंड पर रुक कर वह दुकान से गुटखा पाउच लेने लगा. इसी दौरान दुकान पर खड़े दो युवकों से उसका विवाद हो गया. इसी विवाद के चलते दोनों युवकों ने जूते चप्पलों से फौजी की मारपीट शुरू कर दी. दोनों युवक फौजी को घसीट कर सड़क पर ले आए. इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और अब ये वायरल हो रहा है.

फौजी ने पी हुई थी शराब

इस वायरल वीडियो पर अमोला थाना पुलिस ने बताया कि फौजी की ओर से इस मामले पर किसी तरह का कोई केस दर्ज नहीं कराया गया. अमोला थाना प्रभारी राजकुमार चाहर का कहना है घटना के बाद फौजी थाने आया था लेकिन उसने बहुत ज्यादा शराब पी हुई थी. फौजी का कहना था कि वह गुवाहाटी में पदस्थ है और कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं. पुलिस ने आगे कहा कि अगर कोई शिकायत आती है तो वह केस दर्ज कर लेंगे.