ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

नेवी में जल्द शामिल होगी एंटी शिप बैलिस्टिक मिसाइल,जानें क्या है खासियत

चीन और पाकिस्तान से बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत सतर्क है. दोनों पड़ोसी देशों से मिलने वाली चुनौतियों का सामना करने और उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब देने के लिए डीआरडीओ ने लंबी दूरी तक मार करने वाली एंटी शिप बैलिस्टीक मिसाइल बनाया है. जल्द ही लंबी दूरी तक मार करने वाली इस मिसाइल का परीक्षण डीआरडीओ करने वाली है.

जानकारी के मुताबिक, सफल परीक्षण के बाद यह मिसाइल 1000 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर चलती हुई युद्धपोतों को निशाना बना सकेगी. इस मिसाइल को हवा और जमीन, दोनों जगहों से लॉन्च किया जा सकता है. भारतीय नेवी में शामिल होने के बाद नेवी की मारक क्षमता में बढ़ोतरी होगी, और दुश्मन के जहाज को दूर से ही निशाना बनाया जा सकेगा.

जल्द ही ऑपरेशनल होने की उम्मीद

डीआरडीओ इस मिसाइल का बड़े पैमाने पर उत्पादन कर रहा है. परीक्षण के बाद यह ऑपरेशनल सर्विस के लिए भी तैयार हो जाएगी. एंटी शिप बैलिस्टिक मिसाइल समंदर के बीचों-बीच जहाजों को निशाना बनाने में सक्षम है और इसे जमीन या समुद्र में तैनात किसी भी प्लेटफॉर्म से लॉन्च किया जा सकता है. यह किसी भी जहाज को तबाह करने की ताकत रखती है. इस मिसाइल का परीक्षण देश के पूर्वी तट पर किया जाएगा.