ब्रेकिंग
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 4 वेदर सिस्टम सक्रिय, 30 जिलों में आंधी और झमाझम बारिश का रेड अलर... UCC Row: यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, गुजरात हाई कोर्ट में चुनौती देने का क... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के ड्राइवर और गनमैन पर जानलेवा हमला, पुलिस ने एक आरोपी को लिया हिरासत ... CSK vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स ने फिर भेदा चेपॉक का किला, IPL इतिहास में पहली बार घर में हारी चे... Junior Bachchan Parenting: अभिषेक बच्चन का बेटी आराध्या पर बड़ा बयान, बताया कैसे रखते हैं उसकी परवरि... Surat Textile Market Crisis: वैश्विक युद्ध की मार से सूरत का कपड़ा बाजार बेहाल, प्रोडक्शन में 30% तक... Induction Cooktop Science: बिना आग और बिना गर्म हुए कैसे पक जाता है खाना? समझें इंडक्शन के पीछे का प... Kharmas 2026 End Date: 14 अप्रैल को खत्म होगा खरमास, जानें कब से शुरू होंगे विवाह और शुभ मुहूर्त की ... India's Trade Partners: मिडिल ईस्ट और यूरोप नहीं, जंग के संकट में भारत के 'संकटमोचक' बने ये छोटे देश... MPCA Pension Scheme: महिला क्रिकेटरों के लिए महानआर्यमन सिंधिया का बड़ा ऐलान, अब हर महीने मिलेगी ₹12...

गाजीपुर: ट्रेन में करते थे चोरी, छठ पूजा पर गैंग के 3 सदस्य चले गए गांव; 2 अरेस्ट

छठ पर्व पूर्वांचल के सबसे बड़े पर्व के रूप में अपनी पहचान बन चुका है. खासकर बिहार में छठ पर्व करने वाले भले ही देश के किसी कोने में कोई भी काम कर रहे हो लेकिन इस छठ पर्व मनाने के लिए अपने घर जरूर जाते हैं. ऐसा ही कुछ गाजीपुर में भी देखने को मिला. ट्रेनों में सफर करने वाले लोगों के सामान की चोरी करने वाले 3 सदस्य छठ पूजा करने के लिए चोरी छोड़ अपने गांव चले गए. जब गैंग के दो आरोपियों को जीआरपी ने पकड़ा तो इस बात का खुलासा हुआ. गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने बताया कि उनकी पांच लोगों की टीम थी, जिसमें से तीन छठ पूजा में शामिल होने के लिए अपने गांव चले गए हैं.

गाजीपुर में चलती ट्रेनों में यात्रियों के कीमती सामान के चोरी होने की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं. इसको लेकर जीआरपी इन दिनों काफी सक्रिय भी रही है और संदिग्ध लोगों की जांच पड़ताल में लगी हुई है. मंगलवार को सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार से ट्रेनों में चोरी करने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था. जिनके पास से 2 लाख 80 हजार रुपए के चोरी के आभूषण बरामद हुए थे. जीआरपी ने इन दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

गैंग के दो आरोपी अरेस्ट

जीआरपी के द्वारा चोरी के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में निहाल कुमार जोकि थाना चकंद गांव देसीन बीगहा जिला गया बिहार और रामबाबू कुमार जोकि थाना काको के अंतर्गत आने वाले गांव सलेमपुर जहानाबाद बिहार के रूप में पहचान हुई और यह सभी एक गैंग बनाकर लूट की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे. इसके गैंग में तीन अन्य और भी साथी हैं जो इन दिनों छठ पूजा होने के कारण अपने गांव गए हुए हैं. जिसके कारण वह पुलिस के पकड़ से बाहर हैं. इन लोगों ने बताया कि उनके साथ इनके अन्य साथी विनय पासवान, अभय आर्य और अमित कुमार भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते हैं लेकिन वह डाला छठ पूजा के लिए अपने गांव अर्च चले गए हैं.

2 लाख 80 हजार रुपए के गहनें बरामद

जीआरपी ने जब इन लोगों को प्लेटफार्म नंबर चार से गिरफ्तार किया और उनकी तलाशी ली तो उनके पास से कई आभूषण, एक मोबाइल और 2200 रुपए नगद बरामद हुए हैं. आरोपियों के पास से बरामद सभी सामान की कीमत करीब 2 लाख 80 हजार रुपए बताई जा रही है.

वहीं इस मामले में प्रभारी जीआरपी थाना गाजीपुर राजकुमार ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर 4 से दो आरोपियों को पकड़ा गया है जबकि तीन आरोपी फरार चल रहे हैं. इन लोगों के पास से करीब 3 लाख के जेवरात बरामद हुए हैं और सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेजा दिया है.