ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

ओडिशा: आधार अपडेट कराकर लौट रही थी महिला, पति के सामने बदमाशों ने मौत के घाट उतारा

ओडिशा के कोरापुट जिले में आधार कार्ड अपडेट कराकर लौट रहे एक दंपति पर बदमाशों ने क्रूर हमला कर दिया. इस घटना में बदमाशों ने पति को पेड़ से बांध दिया और फिर उसकी आंखों के सामने पत्नी की हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी महिला के गहने लूटकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. गांव वालों ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है. वहीं, पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

यह दिल दहला देने वाली घटना शुक्रवार शाम हरियामुंडा गांव के नंदापुर थाना क्षेत्र की है. इस घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है. पति-पत्नी आधार अपडेट कराकर नंदापुर से लौट रहे थे, तभी कुछ बदमाशों ने उन्हें हंडल टोता इलाके में रोक लिया. इसके बाद बदमाशों ने पति को पेड़ से बांध दिया. वहीं उसकी के सामने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या के बाद बदमाश महिला के गहने लूट मौके से फरार हो गए.

हत्या की जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद गांव वालों ने महेंद्र को घायल अवस्था में देखकर अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं उसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ने महिला के शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं बाद में FSL टीम के साथ सबूतों की तलाश में जुट गई. घटना के बाद से ही पूरे इलाके दहशत का माहौल है. घटना को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. हालांकि, हत्या के पीछे की वजह का अभी पता नहीं चल सका है.

बदमाशों ने महिला को मौत के घाट उतारा

मृतका की पहचान सावित्री खरा (21) के रूप में हुई है. वहीं, घायल पति की पहचान महेंद्र खरा(24) के तौर पर हुई है. पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है. अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि इस जघन्य घटना के पीछे व्यक्तिगत दुश्मनी, लूटपाट या फिर अन्य कोई कारण था.