ब्रेकिंग
Haridwar News: युवती से विवाद के बाद खौफनाक कदम! पुलिस के पहुंचने से पहले युवक ने खुद को मारी गोली, ... Delhi Crime: दिल्ली में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक और बिस्किट बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी सलाख... Delhi Crime: दिल्ली में भारी मात्रा में नकली टूथपेस्ट बरामद, नामी कंपनियों के नाम पर चल रहा था मौत क... Mainpuri Road Accident: मैनपुरी में दर्दनाक हादसा! शादी से लौट रहे 3 लोगों की मौत, रात भर शवों के ऊप... "आपने समोसे के मुद्दे उठाए, सरकार से सवाल नहीं किए!" राघव चड्ढा पर अपनों का ही वार; AAP के अंदर मचा ... Iran vs USA: ईरान ने फिर दिखाया अपना दम, अमेरिका का आधुनिक F-35 फाइटर जेट गिराया; पेंटागन में हड़कंप "खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं..." पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का छलका दर्द, 'आम आदमी' को दि... LPG सिलेंडर पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं! केंद्र सरकार सख्त, राज्यों को दिया 'कंट्रोल' का आदेश UAE का 'उधार' बना पाकिस्तान के लिए आफत! दुबई ने दिया 17 अप्रैल तक का समय—"पूरा पैसा वापस करो" अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' से जुड़ा ‘विवान’ का खास कनेक्शन! सेंसर से क्लियर हुआ टीजर, जल्द मचेगा धमा...

मंत्री ओमप्रकाश राजभर के घर लाखों की चोरी, बेटे का ड्राइवर गिरफ्तार; झोले में भरकर पैसा ले गई पुलिस

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के घर चोरी के आरोप में उनके बेटे के ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि ड्राइवर ने मंत्री ओमप्रकाश राजभर के घर से कई लाख रुपए की चोरी की है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक टांडा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर निवासी रामजीत राजभर प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर की गाड़ी चलाते हैं.

रामजीत के परिजनों के मुताबिक 5 अक्टूबर सुबह पहले मोटरसाइकिल से पुलिस वाले आए और फिर चार पहिया गाड़ी से आए. साथ ही एक सफेद रंग की इनोवा कार भी थी जिस पर छड़ी निशान बना था. परिजनों ने बताया कि पुलिस ने पहले पूछा कि रामजीत का घर यही है. इसके बाद वह रामजीत को कार में बैठा कर ले गए.

मामले में गोपनीयता बरतते हुए हो रही है 

रामजीत के परिजनों ने बताया कि दोबारा फिर पुलिस रामजीत को लेकर आई और पूरे घर की तलाशी ली. मामला हाई प्रोफाइल होने की वजह से पुलिस इस मामले में गोपनीयता बरतते हुए मामले की जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने चोरी का पैसा भी बरामद कर लिया है. बताया जा रहा है कि रामजीत काफी दिनों से ओमप्रकाश राजभर के संपर्क में था पहले यह उन्हीं की गाड़ी चलाता था और अब उनके बेटे की गाड़ी चलाता है .

झोले में भरकर पैसा ले गई पुलिस

रामजीत की पत्नी गीता ने बताया कि रामजीत ओमप्रकाश राजभर के लड़के अरविंद राजभर की गाड़ी भी चलाते थे. दीपावली के पहले धनतेरस के दिन ही वो घर आए थे. आज सुबह पुलिस पकड़ के ले गई है. कुछ पैसों का मामला है.पुलिस के साथ मंत्री ओमप्रकाश राजभर की गाड़ी भी आई थी. गीता ने बताया कि एक बड़ी पॉलीथिन में पैसा भर कर पुलिस ले गई है. रामजीत राजभर के पत्नी का आरोप है कि पुलिस ने घर में रखा गेहूं चावल सब बिखेर दिया, बॉक्स में रखा सामान फेंक दिया है. साथ ही पुलिस ने उन्हें धमकी भी दी है. पुलिस ने इस मामले पुलिस भी चुप्पी साधे है. टांडा कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि रामजीत राजभर को पूछताछ के लिए लाया गया है. मामले की जांच अभी की जा रही है.