ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

कमाल का है ये फीचर, डिम लाइट में वीडियो कॉल करने पर ऐसे मिलेगी बेस्ट क्वालिटी

WhatsApp में आए दिन नए-नए फीचर्स को यूजर्स के लिए जोड़ा जाता है, ऐप में इस वक्त लोगों की सुविधा के लिए एक नहीं बल्कि ढेरों काम के फीचर्स मिलते हैं. क्या आपको पता है कि व्हॉट्सऐप में एक ऐसा काम का फीचर है जो वीडियो कॉलिंग के दौरान क्वालिटी को बढ़ाने में मदद कर सकता है?

इस WhatsApp Feature का नाम है Low Light Mode. कभी-कभी ऐसा होता है कि हम वीडियो कॉल पर बात कर रहे होते हैं लेकिन हमारे आसपास लाइट डिम होने की वजह से बढ़िया क्वालिटी नहीं मिल पाती है. ऐसे में आप अपने दोस्तों और फैमिली के साथ सही से कनेक्ट कर पाएं, इस बात को ध्यान में रखते हुए इस फीचर को जोड़ा गया था लेकिन अब भी बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें इस फीचर के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है.

WhatsApp Low Light Mode

व्हॉट्सऐप का लो लाइट मोड कलैरिटी को बढ़ाने का काम करता है. वीडियो कॉलिंग के दौरान यूजर्स को फिल्टर्स और बैकग्राउंड ऑप्शन्स की भी सुविधा मिलती है जो यूजर्स के एक्सपीरियंस को बढ़ाने में मदद करते हैं. लो लाइट मोड को ऑन करने के बाद आप कम लाइट में भी अपने दोस्तों और फैमिली के साथ क्लियरली कनेक्ट कर पाएंगे.

इस फीचर को ऑन करने के लिए सबसे पहले व्हॉट्सऐप को ओपन करें. ऐप ओपन करने के बाद वीडियो कॉलिंग शुरू करें, कॉलिंग के दौरान आप लोगों को स्क्रीन पर राइट साइड में बल्ब आइकन नजर आएगा. इस बटन पर टैप करते ही ये फीचर काम करना शुरू कर देगा.व्हॉट्सऐप का लो लाइट मोड फीचर एंड्रॉयड और एपल आईफोन दोनों ही यूजर्स के लिए उपलब्ध है.

गौर करने वाली बात यह है कि ये फीचर फिलहाल विंडोज ऐप पर सपोर्ट नहीं करता है. ऐसा नहीं है कि आपने इस फीचर को एक बार ऐनेबल कर दिया तो ये फीचर सभी कॉल्स के लिए काम करेगा, आपको हर बार वीडियो कॉलिंग के दौरान इस फीचर को ऑन करना होगा.