ब्रेकिंग
बेटे का जन्म और पिता की मौत! एक ही दिन घर आई 'खुशी' और 'मातम'; रुला देगी इस परिवार की दास्तां Haridwar News: युवती से विवाद के बाद खौफनाक कदम! पुलिस के पहुंचने से पहले युवक ने खुद को मारी गोली, ... Delhi Crime: दिल्ली में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक और बिस्किट बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी सलाख... Delhi Crime: दिल्ली में भारी मात्रा में नकली टूथपेस्ट बरामद, नामी कंपनियों के नाम पर चल रहा था मौत क... Mainpuri Road Accident: मैनपुरी में दर्दनाक हादसा! शादी से लौट रहे 3 लोगों की मौत, रात भर शवों के ऊप... "आपने समोसे के मुद्दे उठाए, सरकार से सवाल नहीं किए!" राघव चड्ढा पर अपनों का ही वार; AAP के अंदर मचा ... Iran vs USA: ईरान ने फिर दिखाया अपना दम, अमेरिका का आधुनिक F-35 फाइटर जेट गिराया; पेंटागन में हड़कंप "खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं..." पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का छलका दर्द, 'आम आदमी' को दि... LPG सिलेंडर पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं! केंद्र सरकार सख्त, राज्यों को दिया 'कंट्रोल' का आदेश

चमड़े के बैग पर ट्रोल हो रही थीं जया किशोरी, अब खुद दिया ये जवाब

अपने बैग को लेकर दो दिन से लगातार ट्रोल हो रही प्रसिद्ध कथा वाचक जयाकिशोरी ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि उनके बैग में लेसमात्र भी चमड़ा नहीं है. यह एक कस्टमाइज बैग है और इसका मतलब यह है कि इस तरह का बैग आप खुद बनवा सकते हैं. इसलिए इस बैग पर उनका नाम भी लिखा है. जया किशोरी ने अपने बयान में साफ किया है कि उन्होंने आज तक ना तो कभी चमड़ा इस्तेमाल किया है और ना ही वह भविष्य में ऐसा कुछ करेंगी.

अपने बयान में जया किशोरी ने आलोचकों को खरी खरी सुनाई है. कहा कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि वह साधु संत हैं और दुनिया से विमुख हैं. बल्कि उन्होंने हमेशा कहा है कि वह एक नार्मल लड़की हैं और उन्हें जो चीज पसंद आ जाती है, उसे वह खरीद लेती हैं. कई बार वह ऐसी चीजें भी खरीद लेती हैं, जिनका इस्तेमाल वह खुद नहीं करतीं, बल्कि परिवार या दोस्तों के लिए खरीदतीं है. उन्होंने कहा कि हमेशा से सनातनी टारगेट पर रहे हैं. इस बार भी किसी सनातनी को टारगेट करने की कोशिश हो रही है.

वायरल हुआ था जया किशोरी का वीडियो

उन्होंने कहा कि जिस बैग को लेकर उन्हें टारगेट किया जा रहा है, वह बैग उनके पास कई साल से है. बता दें कि पिछले दिनों जया किशोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था. इस वीडियो में वह Dior ब्रांड के बैग के साथ नजर आ रही थीं. दावा किया जा रहा है कि यह बैग जानवर के चमड़े से बना है और इसकी कीमत लाखों में है. उन्होंने कहा कि वह अपनी कथाओं में आने वाले लोगों को कभी नहीं कहती कि सब मोह माया है. उन्हें खुद किसी चीज का त्याग नहीं किया है, तो दूसरों को ऐसा क्यों कहेंगी.

ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

उन्होंने इसी संबंध में श्रीमदभगवत गीता का भी उदाहरण दिया. कहा कि वह तो हमेशा लोगों से कहती हैं कि वह अपना कर्म करें, खूब मेहनत करें, खूब पैसा कमाएं और जिंदगी का आनंद लेते हुए अपने सपनों को पूरा करें.