ब्रेकिंग
मंडला में तेज रफ्तार डंपर और यात्री बस की जोरदार भिड़ंत, 24 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल Indore Crime News: इंदौर में शराब के नशे में धुत युवकों का तांडव, चेकिंग पाइंट पर कांस्टेबल और थाने ... Indore Kinnar News: इंदौर में किन्नरों का आतंक! 51 हजार रुपये नेग न मिलने पर महिला के बाल पकड़कर जमी... इंदौर इंजीनियर हत्याकांड: आरोपी बाप-बेटे को टाउनशिप ले गई पुलिस, सीन रिक्रिएशन के दौरान भारी तनाव Indore Weather Update 2026: इंदौर में गर्मी का 'डबल अटैक'; दिन के साथ रातें भी हुईं गर्म, सामान्य से... ग्वालियर में भाजपा पार्षद योगेंद्र यादव पर 25% कमीशन मांगने का आरोप; ठेकेदार ने सबूतों के साथ की शिक... Utkal Express Newborn Baby: उत्कल एक्सप्रेस के टॉयलेट में मिली लावारिस नवजात, आरपीएफ ने रेस्क्यू कर ... जबलपुर-नागपुर यात्रियों के लिए बड़ी उम्मीद: चांदाफोर्ट सुपरफास्ट का रूट बढ़ा तो आसान होगा सफर, रेलवे ... Strange Police Case: पुलिस स्टेशन में महिला का 'शक्ति प्रदर्शन'! चालान कटते ही देवी का रूप, पुलिस ने... LPG Delivery Issue: जबलपुर में गैस वितरण का नया संकट! डिलीवरी बॉय नहीं पहुंचे घर, गैस गोदामों पर उमड...

जम्मू-कश्मीर के अखनूर में मारा गया तीसरा आतंकी, सर्च ऑपरेशन जारी

पाकिस्तान के साथ लगती LoC के अखनूर सेक्टर के केरी बट्टल इलाके में सेना और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है. इस बीच सेना को बड़ी सफलता हाथ लगी है. सुरक्षाबलों ने तीसरे आतंकी को भी मार गिराया है. बीते दिन भी एक आतंकी ढेर कर दिया गया था. अब तक तीन आतंकी मारे गए हैं. इलाके में अभी भी ऑपरेशन चल रहा है.

बीते दिन अखनूर सेक्टर के केरी बट्टल इलाके में सेना की एक एंबुलेंस पर आतंकियों ने सोमवार को अंधाधुंध गोलियां चलाईं. एंबुलेंस में उस समय एक चालक और अन्य व्यक्ति बैठा हुआ था. यह एंबुलेंस केरी के सैन्य शिविर की ओर जा रही थी. एंबुलेंस में सवार लोगों ने किसी तरह से नीचे झुककर अपनी जान बचाई.

जवानों को तीसरे आतंकी की तलाश

वहीं, मौके पर जम्मू कश्मीर पुलिस सेना और सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे. माना जा रहा है कि में गोलीबारी में तीन आतंकी शामिल थे. आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच लगातार मुठभेड़ जारी है आज मुठभेड़ का दूसरा दिन है. सुरक्षा बलों ने अब तक तीन आतंकियों को ढेर किया है. भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद हुआ है. जानकारी के मुताबिक, सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है. उन्हें शक है कि कोई और आतंकी इलाके में छिपा बैठा तो नहीं है.

आतंकी लगातार लोगों को बना रहे निशाना

जम्मू-कश्मीर में आतंकी लगातार हमले कर रहे हैं. पिछले 15 दिनों में करीब 8 हमलों को अंजाम दिया गया है, जिसमें करीब एक दर्जन लोगों की मौत हुई है. आतंकियों ने 24 अक्टूबर को राष्ट्रीय राइफल्स इकाई के जवानों और सामान्य नागरिकों पर हमला कर दिया था, जिसमें दो जवान और दो लोगों की मौत हो गई थी. वहीं 20 अक्टूबर को गांदरबल में आतंकियों ने एक डॉक्टर समेत 7 लोगों की हत्या कर दी थी. इस घटना से पहले आतंकियों ने बिहार के एक मजदूर पर हमला कर दिया था.