ब्रेकिंग
UP Voter List 2026: यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख नए मतदाता बढ़े; यहाँ देखें अपने शहर का डेट... Mathura News: वृंदावन में यमुना नदी में पलटा स्टीमर, 10 की मौत; 15 बचाए गए और कई अब भी लापता, रेस्क्... Punjab Politics: सुनील जाखड़ ने सीएम भगवंत मान को लिखा पत्र, संकट में घिरे किसानों के लिए मुआवजे और ... Amritsar News: अमृतसर में चला प्रशासन का बुलडोजर, कई अवैध कॉलोनियां पूरी तरह ध्वस्त; भू-माफियाओं में... Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, जानें आज आपके शहर में क्या हैं 22 और ... Water Connection Rules: सावधान! इन शर्तों को पूरा न करने पर काट दिया जाएगा पानी का कनेक्शन, प्रशासन ... Ludhiana Police: महिला सम्मान और सुरक्षा को लेकर लुधियाना पुलिस अलर्ट, शुरू की ये खास नई पहल; जानें ... Crime News: कलयुगी पिता ने शर्मसार किए रिश्ते, दो साल तक बेटी से करता रहा अश्लील हरकतें; पुलिस ने कि... Ludhiana Jail: लुधियाना जेल में हवालाती से प्रतिबंधित सामान बरामद, जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR; सुर... Real Estate Fraud: फ्लैट दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, 2 महिलाओं समेत 3 जालसाजों पर केस दर्ज; जांच ...

त्योहारों में फेस सीरम से त्वचा करेगी ग्लो, हर कोई पूछेगा चमकती स्किन का सीक्रेट

Serum For Skin: स्किन का जितना ख्याल रखेंगे, त्वचा उतनी ही चमकेगी. भागदौड़ भरी लाइफ में वैसे भी हम स्किन का ख्याल नहीं रख पाते हैं. ऐसे में चेहरे में पिग्मेंटेशन और एक्ने-पिंपल्स का खतरा रहता है. इसके अलावा, त्वचा को सूरज की यूवी किरणों से भी खतरा रहता है. इससे बचने के लिए स्किन एक्सपर्ट सनस्क्रीन लगाने की सलाह देते हैं.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि फेस सीरम भी त्वचा के लिए बेहद जरूरी हैं. फेस सीरम त्वचा को हाइड्रेशन देते हैं, जिससे इसमें नमी बनी रहती है. फेस्टिव सीजन में वैसे भी हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन एक्ने फ्री होने के साथ-साथ ग्लो करे. आइए यहां हम आपको उन सीरम के बारे में बताते हैं, जो स्किन केयर रुटीन का हिस्सा होना चाहिए.

विटामिन सी सीरम

त्वचा में कोलेजन को बूस्ट करने के लिए विटामिन सी काफी फायदेमंद है. जोवीस का रेविटा ग्लो विटामिन सी सीरम स्किन को डार्क स्पॉट्स से बचाने में मदद करेगा. जोवीस की मार्केटिंग वाइस प्रेजिडेंट राखी शर्मा का कहना है किइसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और ग्रेप सीड जैसी चीजें शामिल हैं. ये त्वचा को बाहर से सुरक्षा देती है. ये आपको 575 रुपए में आसानी से मिल जाएगी. ये सीरम हर स्किन टाइप के लिए परफेक्ट है.

स्किन ब्राइटनिंग सीरम

प्रेग्नेंसी के दौरान बॉडी में कई सारे हार्मोनल चेंज देखने को मिलते हैं. इसका असर स्किन पर भी देखने को मिलता है. ऐसे में अपनी स्किन केयर रुटीन में ऐरोवेदा स्किन ब्राइटनिंग सीरम को शामिल कर सकती हैं. को-फाउंडर तारू मयूर कहती हैं कि पोस्ट प्रेग्नेंसी स्किन को लेकर परेशान होने वाली महिलाओं के लिए ये सीरम परफेक्ट ऑप्शन है. जो महिलाएं डार्क स्पॉट्स से परेशान रहती हैं, वह ऐरोवेदा स्किन सीरम का इस्तेमाल कर सकती हैं. यह आपको ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 989 रुपए में मिल जाएगा.

डार्क स्पॉट फेस सीरम

आजकल डार्क स्पॉट्स की समस्या आम हो गई है. हर कोई स्किन से जुड़ी इस समस्या से परेशान है. ऐसे में आप हिमालय का डार्क स्पॉट क्लियरिंग टरमरिक फेस सीरम लगा सकती हैं. इसमें मौजूद हल्दी स्किन पर एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करती है, जो डार्क स्पॉट्स को कम कर सकती है. इसमें नियासिनामाइड और ग्लाइकोलिक एसिड भी है, जिससे स्किन ग्लो करती है. ये सीरम 499 रुपए में उपलब्ध है.

कुमकुमादी फेस ऑयल

चेहरे पर टैनिंग और पिग्मेंटेशन को दूर करने के लिए डस्की इंडिया का कुमकुमादी फेस ऑयल भी काफी फायदेमंद है. इसमें कुमकुमादी ऑयल, केसर ऑयल और मैंडरिन ऑरेंज एसेंशियल ऑयल शामिल है. ये पूरी तरह से आयुर्वेदिक है. ये आपको 455 रुपए में मिल जाएगा.