ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

‘सलमान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा’, मुंबई पुलिस को धमकी भरा मैसेज, 5 करोड़ भी मांगे

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को फिर धमकी दी गई है. मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर यह धमकी भरा मैसेज आया है. मैसेज करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी बताया है. इस मैसेज में सलमान खान से लॉरेंस बिश्नोई के साथ लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी को खत्म करने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की गई है. इसमें कहा गया है कि इसको हल्के में ना ले वरना सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा. बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली थी. इस हत्याकांड में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान की पुरानी रंजिश

लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान की दुश्मनी काफी पुरानी है. यह गैंग अक्सर उन्हें जान से मारने की धमकी देता रहता है. कुछ महीने पहले लॉरेंस गैंग के गुर्गे ने उनके घर के बाहर फायरिंग भी की थी. बाबा सिद्दीकी की हत्या को भी सलमान से जोड़कर देखा जा रहा है. बाबा सिद्दीकी सलमान खान के अच्छे दोस्त थे. सलमान खान पहले से ही बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं.

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से ऐसा कहा जा रहा है कि लॉरेंस गैंग ने हत्या बाबा सिद्दीकी की है लेकिन डराया सलमान खान को है. बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. एक्टर के परिवार की तरफ से करीबियों और दोस्तों से अनुरोध किया गया है कि वो एक्टर से मिलने ना जाएं. ये फैसला उनकी सुरक्षा को लेकर लिया गया है.

सलमान खान के पनवेल फार्म हाउस की बढ़ाई गई सुरक्षा

नवी मुंबई पुलिस ने सलमान खान के पनवेल स्थित फार्म हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी है. अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को लगाया गया है जो फार्म हाउस के अंदर के और बाहर के भी हिस्से में तैनात रहेंगे. बिश्नोई गैंग इसके पहले भी फार्म हाउस की कई बार रेकी करा चुका है लेकिन फार्म हाउस पर कभी वो कामयाब नहीं हो पाया बल्कि सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर जरूर फायरिंग हुई है.

शूटर सुखा गिरफ्तार, करना चाहता था सलमान की हत्या

हाल ही में नवी मुंबई क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर सूखा को हरियाणा के पानीपत से गिरफ्तार किया है. सुखा पर नवी मुंबई पुलिस में एफआईआर दर्ज है. सूखा पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग का आरोप है. सुखा उन आरोपियों में शामिल है, जिसने सलमान खान के नवी मुंबई के पनवेल स्थित फार्म हाउस की रेकी की थी और कराई थी.

सलमान के फार्म हाउस पर साजिशन हमले की साजिश रची गई थी. इसमें सुखा मुख्य आरोपी था. बताया जाता है कि सलमान खान की हत्या के लिए बिश्नोई गैंग ने 25 लाख की सुपारी दी थी. शूटआउट का जिम्मा शूटर सुखा को मिला था.