ब्रेकिंग
"आपने समोसे के मुद्दे उठाए, सरकार से सवाल नहीं किए!" राघव चड्ढा पर अपनों का ही वार; AAP के अंदर मचा ... Iran vs USA: ईरान ने फिर दिखाया अपना दम, अमेरिका का आधुनिक F-35 फाइटर जेट गिराया; पेंटागन में हड़कंप "खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं..." पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का छलका दर्द, 'आम आदमी' को दि... LPG सिलेंडर पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं! केंद्र सरकार सख्त, राज्यों को दिया 'कंट्रोल' का आदेश UAE का 'उधार' बना पाकिस्तान के लिए आफत! दुबई ने दिया 17 अप्रैल तक का समय—"पूरा पैसा वापस करो" अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' से जुड़ा ‘विवान’ का खास कनेक्शन! सेंसर से क्लियर हुआ टीजर, जल्द मचेगा धमा... Walking Tips: लंबी उम्र चाहिए तो रोज इतने कदम चलना है जरूरी, साइंस ने बताया पैदल चलने का सही आंकड़ा Vastu Tips: क्या आपके ड्राइंग रूम का फर्नीचर रोक रहा है आपकी तरक्की? जानें सजाने का सही तरीका और दिश... प्रयागराज का नामी डॉक्टर बना 'हैवान'! इलाज के दौरान छात्रा से बैड टच और कपड़े उतरवाने का आरोप; डॉ. क... ग्लोबल टेंशन में भारत का मास्टरस्ट्रोक! इंडस्ट्रीज के लिए 2.5 लाख करोड़ का महा-पैकेज, चीन की बढ़ेगी ...

4000 अश्लील वीडियो, टेलीग्राम पर डील, हर क्लिप के मिलते थे इतने पैसे… गोरखपुर के 11वीं में पढ़ने वाले लड़के का कांड

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 11वीं में पढ़ने वाले एक लड़के पर आरोप है कि उसने देश भर में चाइल्ड पॉर्नोग्राफी के हजारों वीडियो सोशल नेटवर्किंग के माध्यम से बेचे हैं. एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया. उसके मोबाइल से 4000 से अधिक अश्लील वीडियो मिले हैं. पुलिस ने साइबर थाने में केस दर्ज कर लिया है. लड़के से पूछताछ हो रही है.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बाल विकास एवं महिला विकास संगठन, लखनऊ मुख्यालय से एक सूचना मिली कि चौरीचौरा थाना क्षेत्र के फुटअहवा इनार के पास रहने वाला लड़का चाइल्ड फोटोग्राफी के काले धंधे में संलिप्त है. उसने सोशल मीडिया साइट पर हजारों अश्लील वीडियो बेचे हैं. पूछताछ में पहले तो लड़के ने आनाकानी की, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया.

आरोपी लड़के ने पुलिस को बताया

उसने पुलिस को बताया कि वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहता है. इसी दौरान टेलीग्राम पर राज नाम का दोस्त बन गया. उससे चैटिंग होने लगी. उसने बताया कि क्या काम करते हो तो बताया कि अभी छात्र हूं. उसने बोला तो पॉकेट खर्च के लिए तो दिक्कत होती होगी. मैंने कहा दिक्कत तो होती ही है. पापा से उतना पैसा नहीं मिल पाता, जितनी जरूरत होती है.