ब्रेकिंग
Agar Malwa News: स्कूल में परीक्षा दे रहे छात्रों पर मधुमक्खियों का हमला, 9 साल के मासूम की दर्दनाक ... Noida Digital Arrest: नोएडा में MBBS छात्रा सहित 3 महिलाएं 144 घंटे तक 'डिजिटल अरेस्ट', पड़ोसियों की... Nari Shakti Vandan Adhiniyam: पीएम मोदी ने फ्लोर लीडर्स को लिखा पत्र, महिला आरक्षण पर मांगा साथ; खरग... Meerut Ghost House: मेरठ के 'भूत बंगले' का खौफनाक सच, बेटी के शव के साथ 5 महीने तक क्यों सोता रहा पि... Dacoit Box Office Collection Day 2: 'धुरंधर 2' के बीच 'डकैत' की शानदार वापसी, 2 दिन में कमाए इतने कर... Iran-US Conflict: होर्मुज की स्थिति पर ईरान का कड़ा रुख, अमेरिका के साथ अगली बातचीत पर संशय; जानें क... Copper Vessel Water Benefits: तांबे के बर्तन में पानी पीने के बेमिसाल फायदे, लेकिन इन लोगों के लिए ह... IPL 2026: ऋतुराज गायकवाड़ पर गिरी गाज! सजा पाने वाले बने दूसरे कप्तान, नीतीश राणा पर भी लगा भारी जुर... WhatsApp Safety: कहीं आपका व्हाट्सएप कोई और तो नहीं पढ़ रहा? इन स्टेप्स से तुरंत चेक करें 'लिंक्ड डिव... Ravivar Ke Upay: संतान सुख की प्राप्ति के लिए रविवार को करें ये अचूक उपाय, सूर्य देव की कृपा से भर ज...

भिंड में जमीन में गड़ी मिली महिला की लाश, मायके वालों ने हत्या के लगाए आरोप

भिंड : मध्य प्रदेश के भिंड में 25 वर्षीय महिला की जमीन में गड़ी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। मामला देहात थाना क्षेत्र सिमराव गांव का है। जहां सोनी राजावत (25) पति उदय मान सिंह तोमर दिनांक 24 सितंबर को घर से गायब हो जाती है और दिनांक 25 सितंबर को पति उदयभान तोमर के द्वारा देहात थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई जाती है। लेकिन मायके पक्ष द्वारा देहात पुलिस को बताया गया कि हमारी लड़की को ससुराल वालों ने मार दिया है।

देहात पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद सोनी राजावत की लाश सिमराव गांव के पास नदी के बगल में जमीन में गड़ी मिली। देहात पुलिस ने प्रकरण कायम कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।