ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

हिमाचल: टॉयलेट सीट पर टैक्स नहीं ले रही सरकार, CM सुक्खू ने कहा- ‘झूठ परोसती है BJP’

हिमाचल प्रदेश के 25 रुपए प्रति टॉयलेट सीट सीवरेज शुल्क लेने के फैसले को सरकार ने वापिस ले लिया है. प्रदेश सरकार द्वारा 21 सितंबर को जो लोग सरकारी सीवरेज का कनेक्शन ले रहे है उन पर 25 रुपए प्रति टॉयलेट सीट रुपए वसूलने का फरमान जारी किया था. लेकिन इसका विरोध के बाद सरकार ने ये फैसला वापस ले लिया है और इस तरह का शुल्क लेने से अब इंकार कर दिया है.

हिमाचल सरकार की ओर से तर्क दिया जा रहा है कि कुछ होटल और अन्य संस्थान पानी अपना इस्तेमाल करते हैं लेकिन सीवरेज कनेक्शन सरकार का है. ऐसे में उन पर 25 रुपये प्रति टॉयलेट सीट के हिसाब से शुल्क लगाने को लेकर नोटिफिकेशन जारी की गई थी. वहीं, अब यह अधिसूचना सरकार ने वापिस ले ली. सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि 21 सितंबर के दिन ही अधिसूचना को वापिस ले लिया था. वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसे अफवाह करार दिया है.

उपमुख्यमंत्री ने पहले ही इसे विड्रॉल कर दिया था

प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा ने बताया कि 21 सितंबर को प्रदेश सरकार ने जल शक्ति विभाग से जुड़े विभिन्न शुल्क को लेकर एक विस्तृत अधिसूचना जारी की थी. जिसमें ग्रामीण इलाकों में पीने के पानी पर 100 रुपये शुल्क लेने को लेकर अधिसूचना जारी हुई थी. जिन इलाकों में सरकार सीवरेज कनेक्शन देती है उन इलाकों में सीवरेज पर पानी के बिल का 30 प्रतिशत पहले से ही शुल्क लिया जाता है.

उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग के ध्यान में आया था कि कुछ होटल और अन्य संस्थान पानी अपना इस्तेमाल करते हैं. लेकिन सीवरेज कनेक्शन सरकार का है ऐसे में उन पर 25 रुपये प्रति टॉयलेट सीट के हिसाब से शुल्क लगाने को लेकर नोटिफिकेशन जारी की गई थी. वहीं, जब नोटिफिकेशन प्रदेश सरकार में जल शक्ति विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पास गई तो उन्होंने 21 सितंबर को ही इसे विड्रॉल कर दिया था.

किसी भी तरह का टैक्स नहीं ले रही सरकार- CM

वहीं, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसे अफवाह करार दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसी भी तरह का टॉयलेट पर टैक्स नहीं लिया जा रहा है. यह केवल राजनीतिक लाभ के लिए इस तरह की बातें फैलाई जा रही है. सरकार किसी भी तरह का टैक्स नहीं ले रही है. सीएम ने कहा कि केवल हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर इस तरह की बाते की जा रही है. सीएम ने कहा कि इस तरह के मुद्दों को राजनीतिक रंग देने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. बीजेपी चुनावों के वक्त कभी धर्म के नाम पर और कभी अन्य बेबुनियाद मुद्दों पर लोगों को गुमराह करने की कोशिश करती है. और झूठ परोसती है.