ब्रेकिंग
Bengal Election 2026: ममता बनर्जी को बड़ा झटका, इस सीट से TMC उम्मीदवार का नामांकन रद्द; जानें अब कि... Mathura Boat Accident Video: मौत से चंद लम्हे पहले 'राधे-राधे' का जाप कर रहे थे श्रद्धालु, सामने आया... पाकिस्तान: इस्लामाबाद में अघोषित कर्फ्यू! ईरान-यूएस पीस टॉक के चलते सुरक्षा सख्त, आम जनता के लिए बुन... Anant Ambani Guruvayur Visit: अनंत अंबानी ने गुरुवायुर मंदिर में किया करोड़ों का दान, हाथियों के लिए... पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी का बड़ा दांव! जेल से रिहा होते ही मैदान में उतरा दिग्गज नेता, समर्थकों ने... Nashik News: नासिक की आईटी कंपनी में महिलाओं से दरिंदगी, 'लेडी सिंघम' ने भेष बदलकर किया बड़े गिरोह क... EVM Probe: बॉम्बे हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार दिया EVM जांच का आदेश; जानें मुंबई विधानसभा ... Rajnath Singh on Gen Z: 'आप लेटेस्ट और बेस्ट हैं', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Gen Z की तारीफ में पढ... SC on Caste Census: जाति जनगणना पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिकाकर्ता को फटकार लगा CJI... पंजाब राजनीति: क्या AAP में सब कुछ ठीक नहीं? राघव चड्ढा ने विरोधियों को दिया करारा जवाब, बोले- 'मेरा...

बुजुर्ग महिला के साथ 40 लाख की डिजिटल ठगी, डिमांड पूरी करने के लिए मौके पर तुड़वाई FD

इंदौर: क्राइम ब्रांच में कुछ ही महीनों में डिजिटल अरेस्ट के 26 मामले रजिस्टर्ड किए गए हैं जिसमें दो करोड़ 22 लाख रुपए की ठगी लोगों के साथ की गई है। जहां क्राइम ब्रांच द्वारा अभी तक 60 लाख रूपए रिकवर कर फरियादी को कोर्ट द्वारा दिए गए हैं। वही एक ताजा मामला फिर क्राइम ब्रांच के पास पहुंचा जिसमें डिजिटल अरेस्ट की शिकायत आई जिसमें एक वृद्ध महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई शिकायत के बाद इंदौर क्राइम ब्रांच ने ठग का एकाउंट फ्रीज कर दिया है और तीन लाख रुपए की रिकवरी भी की गई है।

दरअसल इंदौर शहर में डिजिटल अरेस्ट के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। जहां तिलक नगर में रहने वाली एक वृद्ध  महिला ने क्राइम ब्रांच में शिकायत की है कि व्हाट्सएप कॉल के जरिए ठगों ने फोन करते हुए मुंबई क्राइम ब्रांच और सीबीआई के अधिकारी बनकर उनसे बात की और कहा कि आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग का खाता खोला गया है जिसमें अवैध रूप से लेनदेन हो रहा है। महिला जब घबराई तो आरोपियों ने अलग अलग 11 बैंक खातों में महिला से 40 लाख जमा करवा लिए। यही नहीं महिला ने अपने बैंक में फोन कर तुरंत अपनी फिक्स डिपोजिट भी तुड़वाई और पैसा आरोपियों को ट्रांसफर कर दिया। कुछ समय बाद जब उसे लगा कि उसके साथ ठगी हुई है तो उसने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस ने 11 बैंक खातों के 14 एकाउंट को फ्रिज कर तीन लाख रुपए की रिकवरी भी कर ली है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।