ब्रेकिंग
UP Voter List 2026: यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख नए मतदाता बढ़े; यहाँ देखें अपने शहर का डेट... Mathura News: वृंदावन में यमुना नदी में पलटा स्टीमर, 10 की मौत; 15 बचाए गए और कई अब भी लापता, रेस्क्... Punjab Politics: सुनील जाखड़ ने सीएम भगवंत मान को लिखा पत्र, संकट में घिरे किसानों के लिए मुआवजे और ... Amritsar News: अमृतसर में चला प्रशासन का बुलडोजर, कई अवैध कॉलोनियां पूरी तरह ध्वस्त; भू-माफियाओं में... Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, जानें आज आपके शहर में क्या हैं 22 और ... Water Connection Rules: सावधान! इन शर्तों को पूरा न करने पर काट दिया जाएगा पानी का कनेक्शन, प्रशासन ... Ludhiana Police: महिला सम्मान और सुरक्षा को लेकर लुधियाना पुलिस अलर्ट, शुरू की ये खास नई पहल; जानें ... Crime News: कलयुगी पिता ने शर्मसार किए रिश्ते, दो साल तक बेटी से करता रहा अश्लील हरकतें; पुलिस ने कि... Ludhiana Jail: लुधियाना जेल में हवालाती से प्रतिबंधित सामान बरामद, जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR; सुर... Real Estate Fraud: फ्लैट दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, 2 महिलाओं समेत 3 जालसाजों पर केस दर्ज; जांच ...

Aadhar card एडिट हो जाते हैं… गरबा पंडाल में गोमूत्र पिलाकर दी जाए एंट्री…नवरात्रि से पहले BJP नेता का बयान

इंदौर: नवरात्रि में सजने वाले गरबा पंडालों में एंट्री को लेकर भाजपा नेता और इंदौर जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। यह बयान गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं की एंट्री को लेकर दिया है। चिंटू वर्मा ने कहा है कि गरबा पंडाल में आने वाले हर व्यक्ति को गोमूत्र पिलाया जाना चाहिए। अगर व्यक्ति हिंदू होगा तो गोमूत्र पीने में उसे कोई आपत्ति नहीं होगी। क्योंकि आज के दौर में आधार कार्ड एडिट हो जाते हैं। साथ ही गरबा में आने के लिए लोग तिलक भी लगवा लेते हैं। लेकिन गोमूत्र पिलाकर ही पंडाल में आने वाले लोगों को एंट्री दी जाना चाहिए।

चिंटू वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर पंडालों में गैर हिंदुओं की एंट्री बंद करवानी है और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखनी है तो पंडाल में आने वाले हर शख्स को गोमूत्र पिलाना चाहिए। हम सब गोमूत्र का उपयोग करते हैं तो सब को पिलाना चाहिए। उसमे किसी को क्या दिक्कत है। चिंटू वर्मा ने कहा कि गरबा माता जी का पर्व है। सभी हमारी माता बहनें गरबा करने आती हैं। इसलिए इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। सभी को माथे पर तिलक लगाकर आना चाहिए।

नवरात्र का पर्व शुरू होने वाला है। इस दौरान मध्य प्रदेश समेत कई अन्य राज्यों में गरबा का आयोजन किया जाता है। ऐसे में बड़े बड़े पंडाल सजाए जाते हैं। गरबा पंडाल में बड़ी संख्या में लोग जाते हैं। इस दौरान कई आसामाजिक तत्व (आरोप है कि पंडाल में जानबूझ कर गैर हिंदू माहौल खराब करने के मकसद से घुसते हैं) घुस जाते हैं और महिलाओं से छेड़छाड़ या विवाद की घटनाएं सामने आती हैं। हालांकि, इस दौरान अक्सर महिलाओं से छेड़खानी की खबरें सामने आती हैं।