ब्रेकिंग
KITG 2026 Hockey Semifinals: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: छत्तीसगढ़ की पुरुष और महिला टीम सेमीफाइनल मे... Khelo India Tribal Games 2026: बालिका फुटबॉल में असम और तमिलनाडु की बड़ी जीत; छत्तीसगढ़ समेत चार टीम... जशपुर में बड़ा हादसा: पुल से नीचे गिरी तेज रफ्तार बाइक, 2 युवकों की मौके पर मौत इंदिरा मार्केट में भीषण आग का तांडव, दो दुकानें जलकर खाक; लाखों का सामान खाक दुर्ग में 'बचपन का टिकट' कार्यक्रम की धूम; हजारों महिलाओं ने फिर से जिया अपना बचपन Kawardha SLRM Center Fire: कवर्धा के SLRM सेंटर में लगी भीषण आग; 12 घंटे बाद भी धधक रहा कचरा, बुझाने... सूरजपुर में एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से लकड़ी तस्करी; प्रशासन में मचा हड़कंप, जांच के आदेश Bilaspur Airport Night Flight: बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से नाइट फ्लाइट की सुविधा शुरू; सीएम विष्णुद... Madanwada Naxal Operation: मदनवाड़ा के जंगलों में नक्सलियों के हथियारों का जखीरा बरामद; मोहला मानपुर... Dhamtari Municipal Corporation Budget 2026: धमतरी नगर निगम का बजट पेश, विपक्ष का भारी हंगामा; विकास ...

सीट शेयरिंग 10 दिन में पूरी हो सकती है… शरद पवार ने विधानसभा चुनाव से पहले बताया कहां तक पहुंची तैयारी

महाराष्ट्र में नवंबर के महीने तक विधान सभा चुनाव हो सकते हैं, इसी के चलते राज्य में चुनाव की तैयारियां तेजी से शुरू हो गई है. राष्ट्रवादी कांग्रेस (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार ने कहा, विधानसभा चुनाव के चलते महाविकास आघाड़ी की सीट शेयरिंग 10 दिन में पूरी हो सकती है.

शरद पवार ने चुनाव का जिक्र करते हुए कहा, महाराष्ट्र में तीन दल (उद्धव गुट की शिव सेना, शरद पवार गुट की एनसीपी और कांग्रेस)एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे. हालांकि, कौन किस सीट से चुनाव लड़ेगा और किस पार्टी के हिस्से में कितनी सीटें आएंगी इसको लेकर दलों के बीच बातचीत की प्रक्रिया जारी है.

10 दिन में होगी सीट शेयरिंग डन

शरद पवार ने कहा, तीनों दलों के नेता बैठकर सीट शेयरिंग पर बातचीत कर रहे हैं और सीट शेयरिंग की डील को डन करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे रहे हैं. शरद पवार ने कहा, अगले 10 दिन में तीनों दलों के बीच सीट शेयरिंग की डील पूरी हो जाएगी और उसके बाद पता लग जाएगा कि किस दल के खाते में कौन सी और कितनी सीटें आई. इसी के बाद तीनों दल अपनी-अपनी सीटों पर उम्मीदवार तय करेंगे.

BJP को लोग दरकीनार करना चाहते हैं

शरद पवार ने कहा, देश में हुए पिछले लोकसभा चुनाव में साल 2019 में महाराष्ट्र में कांग्रेस को एक ही सीट मिली थी और राष्ट्रवादी कांग्रेस को चार सीट मिली थी, लेकिन इस बार के लोकसभा चुनाव में महाविकास आघाड़ी को 30 सीटों पर जीत मिली है. बीजेपी और उनके सहयोगी दलों को लोग दरकीनार करना चाहते हैं. यह एक आशावादी स्थिति है और इस बदलाव की प्रक्रिया में हम सब जुटे हुए है.

वन नेशन वन इलेक्शन

शरद पवार ने वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर कहा, इंडिया गठबंधन के घटक दल का हिस्सा, हम सभी एक साथ मिलकर इस पर विचार करेंगे और एकमत से फैसला लेंगे. उन्होंने आगे कहा, अगले 8 से 10 दिनों में इंडिया गठबंधन की बैठक हो सकती है, लेकिन उस बैठक के पहले मेरे जैसे व्यक्ति के लिए वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर कोई राय जाहिर करना उचित नहीं है. सभी की राय ली जानी जरूरी है.