ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

सबसे खूंखार भेड़िए की तलाश में BJP विधायक, राइफल लेकर जंगलों में निकले

उत्तर प्रदेश का बहराइच जिला काफी दिनों से चर्चा के केंद्र में है. यहां पर भले सरकारी अभियान और वन विभाग की टीम और लोगों की मदद से आदमखोर भेड़ियों को पकड़ा जा रहा है लेकिन फिर भी लोगों में दहशत बरकार है. ऐसे में गांव के ग्रामीण खुद की सुरक्षा के लिए रात-रात भर पहरा दे रहे हैं. यहां तक की खुद विधायक ने भी आगे बढ़कर ऑपरेशन भेड़िया की कमान संभाल ली है. वो गन्ने के खेतों में ग्रामीणों के साथ राइफल लेकर कांम्बिग कर रहे हैं.

महसी इलाके के सिसैया चूड़ामणि गांव में रात 1:30 बजे जब फोन पर गांववालों से नरभक्षी भेड़िए को देखे जाने की सूचना विधायक सुरेश्वर सिंह को फोन पर मिली तो उन्होंने मामला अपने हाथ में लिया और खुद आदमखोर भेड़िये की तलाश में ग्रामीणों के साथ गन्ने के खेतों की खाक छानने चल दिए. ग्रामीण रात को बकरी को उठाये जाने की सूचना पर खेतों में पहुंचे. विधायक सिंह ने गांव वालों और वन विभाग की टीम के साथ कई किलोमीटर खेतों में कांम्बिग की लेकिन अंधेरे में नरभक्षी भेड़िया फरार हो गया.

नरभक्षी भेड़िए का आतंक जारी

बहराइच जिले के महसी इलाके में पिछले दो महीने से नरभक्षी भेड़िए का आतंक जारी है. भेड़िए के हमले में आठ मासूमों समेत 10 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि चार दर्जन से अधिक लोग घायल हो चुके हैं. वन विभाग ने अभी तक 5 भेड़ियों को रेस्क्यू किया है जबकि 1 भेड़िया बचा हुआ बताया जा रहा है. रविवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने महसी पंहुचकर मृतकों और घायलों के परिजनों से मुलाकात कर उनकी हौसला आफजाई की थी.

ऑपरेशन भेड़िए में विधायक ने भी लिया हिस्सा

अंतिम आदमखोर भेड़िए के पकड़े जाने तक वन विभाग और प्रशासन को लगातार क्षेत्र में सर्च अभियान चलाने के निर्देश दिए थे. उसके बावजूद लगातार आदमखोर भेड़िए के हमले जारी हैं और विधायक भी लगातार अपनी जनता की सुरक्षा के लिए क्षेत्र में डटकर ऑपरेशन भेड़िया को अंजाम देने में लगे हुए हैं. अब देखने वाली बात होगी कि वह आदमखोर भेड़िया कब गिरफ्त में आता है? फिलहाल भेड़िए को पकड़ने के लिए लगातार अभियान जारी है और कोशिश की जा रही है कि गांव में अब किसी पर भी भेड़िया हमला ना कर सके.