ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

तेज रफ्तार का कहर! देवबंद में प्राइवेट बस चाय की दुकान में घुसी, कई लोग हुए घायल

उत्तराखंड के रुड़की से देवबंद आ रही एक प्राइवेट बस अचानक अनियंत्रित होकर देवबंद के मंगलोर रोड स्थित मानकी मंदिर के पास बनी एक चाय की दुकान में घुस गई. जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त कई लोग दुकान में बैठकर चाय पी रहे थे. बस की टक्कर लगने से गुमटी संचालक और गुमटी में मौजूद कई ग्राहक घायल हो गए. इसके अलावा बस में सवार कुछ यात्रियों के भी घायल होने की सूचना है. स्थानीय लोग खुद ही घायलों को अलग-अलग वाहनों से लेकर देवबंद अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. लोगों के मुताबिक, इस हादसे में गुमटी संचालक के अलावा कई लोगों की हालत गंभीर है.

किसी को सर पर चोट आई है किसी के हाथ और पैरों में गंभीर चोट है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे के तुंरत बाद कोई भी सरकारी मदद नहीं पहुंची. लोग खुद ही घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे. इसके अलावा घायलों को भी ठीक इलाज नहीं मिल रहा है. लोगों ने स्थानीय प्रशासन और सरकार से घायलों के उचित इलाज की मांग की है. वहीं बस अचानक अनियंत्रित हो गई. इसके कारणों की भी जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है.

अचानक गुमटी में घुसी बस

चाय की गुमटी में लोग चाय का लुत्फ उठा रहे थे, उन्हें कहां पता था कि इतना बड़ा हादसा उनके साथ होने वाला है. अचानक से गुमटी में एक तेज रफ्तार बस आई और घुस गई. बस के गुमटी में घुसने से सबकुछ तहस-नहस हो गया. लोगों की चीखें सुनाई देने लगीं, लोग रोने लगे. स्थानीय लोगों ने जब इस हादसे को देखा तो उन्होंने सबको सही समय पर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. अभी फिलहाल, इस हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.