भोपाल: करोंद इलाके के पूजा कॉलोनी में रहने वाले 21 वर्षीय महेश सेन ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसने रविवार शाम को आइटी पार्क पहुंचकर जहर खाया था। तबीयत बिगड़ने पर उसने अपने दोस्त अरविंद को फोन किया और बोला कि सांस लेने में दिक्कत हो रही है, मुझे बचा ले यार!
ब्रेकिंग
Jharkhand Robotics Festival: झारखंड में तकनीक का जलवा, रोबोटिक्स फेस्टिवल में अपना हुनर दिखाएंगे युव...
मॉक ड्रिल नहीं हकीकत! दुश्मन की सीमा में गिरा अमेरिकी पायलट, 48 घंटे के उस खौफनाक ऑपरेशन की पूरी कहा...
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आसमानी आफत! अगले 24 घंटे भारी बारिश, ओले और बिजली गिरने का ऑरेंज अल...
सावधान रेल यात्री! आज बिलासपुर से रायपुर के बीच नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, रद्द और डायवर्ट ट्रेनों की प...
20 साल का साथ और आँखों में अंधेरा: बूढ़े 'छोटू' की जंगल में विदाई, रो पड़ीं सबकी आंखें
Ambikapur Horror: अंबिकापुर में 'निर्भया' जैसी दरिंदगी से उबला शहर, सड़कों पर उतरी जनता; आरोपियों को...
CG vs Telangana: ₹2,000 करोड़ के बिजली बिल पर ठनी! छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच आर-पार की जंग
एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 26 साल पुराने घोटाले में पूर्व प्रबंधक अरेस्ट, ₹1 करोड़ 86 लाख के गबन का है ...
भिलाई में छात्रा का आत्मघाती कदम: सुसाइड नोट में लिखा- 'मम्मी-पापा मुझे माफ करना', स्मृति नगर में भी...
Chhattisgarh Mineral Revenue: छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग! खनिज राजस्व में रचा इतिहास, 2025-26 में हुई 1...
यह सुनकर दोस्त तुरंत उसकी बताई लोकेशन पर पहुंचा और उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन कुछ ही देर बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायमी के बाद मामले को विवेचना में ले लिया है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट प्राप्त नहीं हुआ है। इस वजह से फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है।
गांधीनगर थाना पुलिस के अनुसार महेश सेन (21 वर्ष) डोंगरगांव, बैरसिया का रहने वाला था। वह काम की तलाश में दो महीने पहले भोपाल आया था। यहां वह पूजा कालोनी में रहता था और अयोध्या बायपास स्थित डीमार्ट में काम करता था। रविवार दोपहर को वह आईटी पार्क गया था। वहां कुछ देर वह फोन पर किसी से बहस करता रहा और शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया।
कुछ देर में उसे उल्टियों के साथ सांस लेने में तकलीफ हुई तो उसने अपने दोस्त अरविंद को फोन लगाया। अरविंद कुछ अन्य दोस्तों की मदद से उसे लेकर अस्पताल पहुंचा और भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान महेश की मौत हो गई। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए भोपाल का सबसे बड़ा मंच है। यहाँ विभिन्न समाचार पत्रों /टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ताकि उनके मुद्दे एवं स्थानीय समस्याएं पुरे प्रदेश के नोटिस में आ सकें।