ब्रेकिंग
Jharkhand Robotics Festival: झारखंड में तकनीक का जलवा, रोबोटिक्स फेस्टिवल में अपना हुनर दिखाएंगे युव... मॉक ड्रिल नहीं हकीकत! दुश्मन की सीमा में गिरा अमेरिकी पायलट, 48 घंटे के उस खौफनाक ऑपरेशन की पूरी कहा... CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आसमानी आफत! अगले 24 घंटे भारी बारिश, ओले और बिजली गिरने का ऑरेंज अल... सावधान रेल यात्री! आज बिलासपुर से रायपुर के बीच नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, रद्द और डायवर्ट ट्रेनों की प... 20 साल का साथ और आँखों में अंधेरा: बूढ़े 'छोटू' की जंगल में विदाई, रो पड़ीं सबकी आंखें Ambikapur Horror: अंबिकापुर में 'निर्भया' जैसी दरिंदगी से उबला शहर, सड़कों पर उतरी जनता; आरोपियों को... CG vs Telangana: ₹2,000 करोड़ के बिजली बिल पर ठनी! छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच आर-पार की जंग एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 26 साल पुराने घोटाले में पूर्व प्रबंधक अरेस्ट, ₹1 करोड़ 86 लाख के गबन का है ... भिलाई में छात्रा का आत्मघाती कदम: सुसाइड नोट में लिखा- 'मम्मी-पापा मुझे माफ करना', स्मृति नगर में भी... Chhattisgarh Mineral Revenue: छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग! खनिज राजस्व में रचा इतिहास, 2025-26 में हुई 1...

हम पागल हो गए हैं हमें पागल खाने में भर्ती किया जाए…लिखकर कांग्रेसियों ने केंद्रीय मंत्री के पुतले को दी फांसी

इंदौर : मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संभागीय प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गिरीश जोशी ने बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ निरंतर भारतीय जनता पार्टी एवं अन्य विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा निरंतर अनर्गल प्रलाप किया जा रहे हैं। राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराकर राहुल गांधी की हत्या करने तक की जुबान काटने तक की धमकी भाजपा नेताओं और अन्य दलों द्वारा दी जा रही है।

ऐसा ही केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा उनके खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए आतंकी कहा गया भाजपा के नेता ने उनको धमकी दी कि उनका भी हर्ष उनकी दादी जैसा होगा वैसे ही महाराष्ट्र में शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड ने उनकी जबान काटकर लाने वाले को 11 लाख रुपए का नाम दिया जायेगा की घोषणा की। इसी के विरोध में आज कांग्रेस ने रीगल चौराहे पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड का पुतला रीगल चौराहे पर लटकाया। उसे पर लिखा कि हम मानसिक रूप से पागल हो गए हैं। हमें पागल खाने में भर्ती किया जाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस तरह की बयान बाजी कर कर भाजपा अपने मानसिक दिवालियापन का प्रदर्शन कर रही है।

राहुल गांधी की लोकप्रिय से घबराकर भाजपा और अन्य उनके सहयोगी दलों द्वारा इस तरह के बयान यह दर्शाता है,कि राहुल गांधी आज देश में जनता की आवाज बन चुके हैं। कांग्रेस पार्टी का एक एक कार्यकर्ता राहुल गांधी जी के साथ खड़ा है और किसी भी हालत में इस तरह के बयान देने वालों के खिलाफ मुंह तोड़ जवाब देंगे।