ब्रेकिंग
MP Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसे, मुरैना में ससुर-दामाद समेत मंडला में 6 लोगों की द... Digital India in MP: अशोकनगर की पंचायत बनी मिसाल, वाई-फाई और सीसीटीवी से लैस गांव देख सिंधिया हुए इम... Satna Hospital News: सतना में किडनी चोरी का आरोप! ब्रेन ट्यूमर का होना था ऑपरेशन, मरीज के पेट में भी... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 4 वेदर सिस्टम सक्रिय, 30 जिलों में आंधी और झमाझम बारिश का रेड अलर... UCC Row: यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, गुजरात हाई कोर्ट में चुनौती देने का क... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के ड्राइवर और गनमैन पर जानलेवा हमला, पुलिस ने एक आरोपी को लिया हिरासत ... CSK vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स ने फिर भेदा चेपॉक का किला, IPL इतिहास में पहली बार घर में हारी चे... Junior Bachchan Parenting: अभिषेक बच्चन का बेटी आराध्या पर बड़ा बयान, बताया कैसे रखते हैं उसकी परवरि... Surat Textile Market Crisis: वैश्विक युद्ध की मार से सूरत का कपड़ा बाजार बेहाल, प्रोडक्शन में 30% तक... Induction Cooktop Science: बिना आग और बिना गर्म हुए कैसे पक जाता है खाना? समझें इंडक्शन के पीछे का प...

चंद्र ग्रहण पर गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर क्यों नहीं निकलना चाहिए?

साल 2024 में दूसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. 18 सितंबर 2024 को भाद्रपद माह की पूर्णिमा को बुधवार के दिन चंद्र ग्रहण लगेगा. जब सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाती है तो इसकी छाया चांद पर पड़ती है. इस दौरान आंशिक, संपूर्ण या फिर उपच्छाया ग्रहण लगता है. बता रहे हैं कि इस साल ग्रहण का समय क्या है और क्या इस चंद्रग्रहण का नजारा भारतवासी भी ले पाएंगे. साथ ही ये भी बता रहे हैं कि क्यों गर्भवती महिलाओं के लिए चंद्र ग्रहण को इतना अशुभ माना गया है.

चंद्र ग्रहण की तिथि क्या है?

भारतीय समय के हिसाब से देखें तो साल के दूसरे चंद्र ग्रहण की शुरुआत 18 सितंबर को सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर होगी. और इसका समापन 10 बजकर 17 मिनट पर हो जाएगा. आंशिक चंद्र ग्रहण सुबह 7 बजकर 42 मिनट पर होगा. वहीं सुबह 8 बजकर 14 मिनट पर चंद्र ग्रहण चरम पर होगा. इस लिहाज से साल का दूसरा चंद्र ग्रहण कुल 4 घंटे और 5 मिनट का रहने वाला है. इस बार ग्रहण के सूतक का कोई प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार चंद्र ग्रहण के दौरान भारत में दिन का वक्त रहेगा. इसलिए ये ग्रहण भारतवासियों के लिए विजिबल नहीं होगा.

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं निकलना चाहिए?

चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल लगता है. सूतक काल को अशुभ माना जाता है. इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए. इसके अलावा ये वो वक्त होता है जब गर्भवती महिलाओं को भी घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए. गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए भी इस काल को सही नहीं माना गया है. महिलाओं को इस दौरान खुद का और गर्भ में पल रहे बच्चे का बहुत ध्यान देने की जरूरत है. बता रहे हैं वो 5 बातें जिनसे पूरी तरह से दूरी बना लेनी चाहिए.

कब दिखेगा फुल ब्लड मून?

साल 2025 में दुर्लभ फुल ब्लड मून भी दिखने वाला है. इसकी तारीख भी आ गई है. 13-14 मार्च 2025 को ब्लड मून दिखेगा. ये एक रेयर घटना होगी जिसे अमेरिका, अफ्रिका समेत एशिया के भी कुछ इलाकों में देखा जा सकेगा. इसकी अवधि करीब 1 घंटे की रहेगी. ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. वैज्ञानिकों की मानें तो इसे इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि इसके बाद ऐसा चंद्र ग्रहण 4 दशक के बाद लगेगा.