ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

आतंकवाद को पाताल में दफन करेंगे- JK के किश्तवाड़ में बोले अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज सोमवार को किश्तवाड़ जिले की पद्देर-नागसेनी क्षेत्र में भाषण देते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यहां कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार नहीं बन रही है. ये दोनों यहां धारा 370 की बहाली की बात करती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर को विकसित जम्मू-कश्मीर बनाना चाहते हैं.

उन्होंने कहा, “हमने विभाजन के दिन देखे हैं. 1990 में आतंकवाद के दिन भी देखे हैं. चंद्रिका शर्मा हों या परिहार बंधु हों… सभी ने कुर्बानियां दीं. मैं आज इस क्षेत्र सहित जम्मू-कश्मीर की जनता से वादा करता हूं कि हम आतंकवाद को इतना नीचे दफन करेंगे कि कभी बाहर नहीं आ पाएगा.”

‘NC-कांग्रेस फिर से आतंक लौटाने में जुटे’

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में गठबंधन कर चुनाव लड़ रही नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा, “ये दोनों दल जम्मू-कश्मीर में फिर से आतंक को स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं. 1990 के दशक की तरह आज भी प्रयास हो रहे हैं, यहां आतंकवाद को फिर से मजबूत करने के. नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने यहां कुछ वादे किए हैं कि उनकी सरकार आएगी तो आतंकवादियों को छोड़ देंगे.”

उन्होंने आगे कहा, “मैं आज आप लोगों को यह विश्वास दिलाना चाहता हूं कि ये नरेंद्र मोदी सरकार है, किसी की भी हिम्मत नहीं है कि वो भारत की धरती पर आतंकवाद फैलाए. यहां आतंकवाद के लिए न तो कोई जगह है और न ही कभी होगी.”

चुनाव NC-कांग्रेस और BJP के बीच: शाह

पीएम मोदी के विकसित कश्मीर का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा, “एक ओर वे लोग (नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस) आतंक से लैस जम्मू-कश्मीर बनाना चाहते हैं, तो दूसरी ओर पीएम मोदी ‘विकसित कश्मीर’ बनाना चाहते हैं.” उन्होंने आगे कहा कि धारा-370 हटने के बाद यहां ​की महिलाओं को जो आरक्षण मिला है, उसे वो (नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस) खत्म करना चाहते हैं, तो वहीं पीएम मोदी महिलाओं के साथ गुर्जर, पहाड़ी, दलित और ओबीसी को भी आरक्षण का अधिकार देना चाहते हैं.”

विपक्षी गठबंधन पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा, “जम्मू-कश्मीर का यह चुनाव स्पष्ट रूप से दो ताकतों के बीच है. एक ओर नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस है तो दूसरी ओर बीजेपी है. एनसी और कांग्रेस कहती हैं कि अगर हमारी सरकार बनी तो हम धारा-370 को वापस लाएंगे. पहाड़ियों और गुर्जर भाइयों को जो आज आरक्षण मिला है, वो धारा-370 के रहते ​नहीं मिल सकता था.”

धारा 370 को इतिहास की बात करते हुए अमित शाह ने कहा, “पीएम मोदी ने जो धारा-370 हटाई, वो अब इतिहास का पन्ना बन गई है. देश के संविधान में अब धारा-370 के लिए कोई जगह नहीं रह गई है. जम्मू कश्मीर में अब दो विधान, दो प्रधान और दो झंडे कभी नहीं हो सकते हैं. झंडा सिर्फ हमारा प्यारा तिरंगा ही होगा.”